पूर्णिया में एक युवक ने सुसाइड किया:बारात की गाड़ी में जगह नहीं मिलने से नाराज था, घर लौट कर दी जान

पूर्णिया में एक युवक ने सुसाइड किया:बारात की गाड़ी में जगह नहीं मिलने से नाराज था, घर लौट कर दी जान

पूर्णिया में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक शादी में शामिल होने के लिए घर से निकला था, पर बारात की गाड़ी में उसे जगह नहीं मिली। युवक इसी बात से नाराज हो गया। घर आकर उसने आत्महत्या कर ली। मृतक परेरा पंचायत के वार्ड-7 कामत टोला परेरा निवासी विलास मिस्त्री का बेटा अमित कुमार मिस्त्री (19) है। घटना केनगर थाना क्षेत्र की है। पूर्णिया में एक युवक ने मामूली बात पर फांसी के फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। युवक शादी में जाने के लिए अपने घर से निकला। मगर बारात की गाड़ी में उसे जगह नहीं मिली। युवक इसी से आहत हो गया। घर आकर उसने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इतनी सी बात पर युवक के खौफनाक कदम उठाने से लोग हैरान हैं। गाड़ी में सीट नहीं मिलने पर नाराज था मामला केनगर थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान परेरा पंचायत के वार्ड संख्या 7 स्थित सत्संग भवन कामत टोला परेरा निवासी विलास मिस्त्री के 19 साल के बेटे अमित कुमार मिस्त्री के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पिता विलास मिस्त्री ने बताया पड़ोस में एक युवक की शादी हो रही थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए अमित कुमार बारात के लिए घर से निकला। बारात की गाड़ी में उसे सीट नहीं मिली तो केनगर पेट्रोल पंप के पास से वह लौटकर अपने घर आ गया। घर आने के बाद वो अजीब सा व्यवहार करने लगा। पिता और अन्य परिजन ने उसे समझाया। लेकिन बारात में नहीं जाने और सीट नहीं मिलने से वह गुस्साया हुआ था। उसने इसे अपने स्वाभिमान से जोड़ लिया। अपने अपमान को भुला नहीं पा रहा था। रात में मौका पाकर घर के अंदर चला गया और गले में फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। अमित दो भाइयों में बड़ा था। उसकी दो बहनें भी हैं। घटना के बाद के घर चीख-पुकार मची हुई है। माता-पिता और परिजनों का रो-रो कर लग हाल है। पोस्टमार्टम से किया इनकार सूचना पाकर केनगर थाना पुलिस घटना स्थल पहुंची और जांच पड़ताल की। मृतक के परिजनों के आग्रह पर पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई करते हुए बिना पोस्टमार्टम के ही शव को अंतिम संस्कार की सहमति दे दी। पूर्णिया में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक शादी में शामिल होने के लिए घर से निकला था, पर बारात की गाड़ी में उसे जगह नहीं मिली। युवक इसी बात से नाराज हो गया। घर आकर उसने आत्महत्या कर ली। मृतक परेरा पंचायत के वार्ड-7 कामत टोला परेरा निवासी विलास मिस्त्री का बेटा अमित कुमार मिस्त्री (19) है। घटना केनगर थाना क्षेत्र की है। पूर्णिया में एक युवक ने मामूली बात पर फांसी के फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। युवक शादी में जाने के लिए अपने घर से निकला। मगर बारात की गाड़ी में उसे जगह नहीं मिली। युवक इसी से आहत हो गया। घर आकर उसने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इतनी सी बात पर युवक के खौफनाक कदम उठाने से लोग हैरान हैं। गाड़ी में सीट नहीं मिलने पर नाराज था मामला केनगर थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान परेरा पंचायत के वार्ड संख्या 7 स्थित सत्संग भवन कामत टोला परेरा निवासी विलास मिस्त्री के 19 साल के बेटे अमित कुमार मिस्त्री के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पिता विलास मिस्त्री ने बताया पड़ोस में एक युवक की शादी हो रही थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए अमित कुमार बारात के लिए घर से निकला। बारात की गाड़ी में उसे सीट नहीं मिली तो केनगर पेट्रोल पंप के पास से वह लौटकर अपने घर आ गया। घर आने के बाद वो अजीब सा व्यवहार करने लगा। पिता और अन्य परिजन ने उसे समझाया। लेकिन बारात में नहीं जाने और सीट नहीं मिलने से वह गुस्साया हुआ था। उसने इसे अपने स्वाभिमान से जोड़ लिया। अपने अपमान को भुला नहीं पा रहा था। रात में मौका पाकर घर के अंदर चला गया और गले में फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। अमित दो भाइयों में बड़ा था। उसकी दो बहनें भी हैं। घटना के बाद के घर चीख-पुकार मची हुई है। माता-पिता और परिजनों का रो-रो कर लग हाल है। पोस्टमार्टम से किया इनकार सूचना पाकर केनगर थाना पुलिस घटना स्थल पहुंची और जांच पड़ताल की। मृतक के परिजनों के आग्रह पर पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई करते हुए बिना पोस्टमार्टम के ही शव को अंतिम संस्कार की सहमति दे दी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *