बच्ची के शव मिलने पर SP ने किया दौरा:किशनगंज में 2 दिन से लापता थी बच्ची, खेत से मिली बॉडी

बच्ची के शव मिलने पर SP ने किया दौरा:किशनगंज में 2 दिन से लापता थी बच्ची, खेत से मिली बॉडी

किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड के दुर्गापुर में एक आठ वर्षीय बच्ची सेली परवीन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बच्ची दो दिन से लापता थी। शनिवार को उसका शव मक्के के खेत से बरामद किया गया था। रविवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार ने पूरी टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच तेज कर दी गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी संतोष कुमार स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ एसडीपीओ मंगलेश कुमार भी मौजूद थे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और बच्ची के परिजनों से पूछताछ कर मामले की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। ”पूरी पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया” पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि वे दुर्गापुर गांव पहुंचे हैं और उनकी पूरी पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। उन्होंने बच्ची के माता-पिता, दादाजी और अन्य ग्रामीणों से बातचीत कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई है। एसपी ने आश्वासन दिया कि जो भी असली अपराधी होगा, उसे चिह्नित कर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले का जल्द ही खुलासा होगा और सभी प्रकार की जांच तथा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे स्थानीय लोग बीते शनिवार को बच्ची का शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को बच्ची को उसके पैतृक गांव में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द न्याय और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड के दुर्गापुर में एक आठ वर्षीय बच्ची सेली परवीन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बच्ची दो दिन से लापता थी। शनिवार को उसका शव मक्के के खेत से बरामद किया गया था। रविवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार ने पूरी टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच तेज कर दी गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी संतोष कुमार स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ एसडीपीओ मंगलेश कुमार भी मौजूद थे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और बच्ची के परिजनों से पूछताछ कर मामले की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। ”पूरी पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया” पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि वे दुर्गापुर गांव पहुंचे हैं और उनकी पूरी पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। उन्होंने बच्ची के माता-पिता, दादाजी और अन्य ग्रामीणों से बातचीत कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई है। एसपी ने आश्वासन दिया कि जो भी असली अपराधी होगा, उसे चिह्नित कर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले का जल्द ही खुलासा होगा और सभी प्रकार की जांच तथा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे स्थानीय लोग बीते शनिवार को बच्ची का शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को बच्ची को उसके पैतृक गांव में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द न्याय और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *