दरभंगा में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने रेप, जाति सूचक गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एससी-एसटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी पीड़िता ने बताया है कि मेरे पति को कमा दिलाने के बहाने हायाघाट के छतौना निवासी लेबर संवेदक विजय कुमार यादव हरियाणा के गुरुग्राम लेकर गए थे। कुछ दिन के बाद बाद पति को जान से मारने की धमकी देने लगा। इस बीच उसने कई दिनों तक मेरा रेप किया। इतना ही नहीं उसने अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया, जिसे वायरल करने की धमकी देता है। 11 अप्रैल को बेला मोड़ स्थित एक होटल में ले गया। जहां उसके साथ फिर से रेप किया। हिम्मत करके 26 अप्रैल को पति के साथ आरोपी के घर पहुंची। वहां उसने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी गई। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी वहीं, इस संबंध में एससी-एसटी थानाध्यक्ष अनिल कुमार रजक ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। दरभंगा में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने रेप, जाति सूचक गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एससी-एसटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी पीड़िता ने बताया है कि मेरे पति को कमा दिलाने के बहाने हायाघाट के छतौना निवासी लेबर संवेदक विजय कुमार यादव हरियाणा के गुरुग्राम लेकर गए थे। कुछ दिन के बाद बाद पति को जान से मारने की धमकी देने लगा। इस बीच उसने कई दिनों तक मेरा रेप किया। इतना ही नहीं उसने अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया, जिसे वायरल करने की धमकी देता है। 11 अप्रैल को बेला मोड़ स्थित एक होटल में ले गया। जहां उसके साथ फिर से रेप किया। हिम्मत करके 26 अप्रैल को पति के साथ आरोपी के घर पहुंची। वहां उसने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी गई। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी वहीं, इस संबंध में एससी-एसटी थानाध्यक्ष अनिल कुमार रजक ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।


