मुजफ्फरपुर में लापता रिटायर्ड प्रोफेसर के बेटे की मौत:रेलवे ट्रैक के पास बेहोशी की हालत में मिला था, इलाज के दौरान दम तोड़ा; पोस्टमार्टम से इनकार

मुजफ्फरपुर में लापता रिटायर्ड प्रोफेसर के बेटे की मौत:रेलवे ट्रैक के पास बेहोशी की हालत में मिला था, इलाज के दौरान दम तोड़ा; पोस्टमार्टम से इनकार

मुजफ्फरपुर में 10 दिनों से लापता रिटायर्ड प्रोफेसर के बेटे की मौत हो गई है। रेलवे ट्रैक के पास बेहोशी की हालत में मिला था। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर, कृष्णा नगर निवासी रवि किशोर के रूप में हुई है। मृतक के बड़े भाई राजकिशोर कुमार ने पुलिस को बताया, रवि 9 अप्रैल से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। 28 अप्रैल को सदर थाने में गुमशुदगी का आवेदन दिया गया था। शुक्रवार को मेडिकल ओपी पुलिस की ओर से सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला है, जिसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मानसिक रूप से बीमार था सूचना मिलने पर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे और पोस्टमार्टम हाउस में शव की पहचान रवि किशोर के रूप में की। मृतक रवि मानसिक रूप से अस्वस्थ था और अचानक घर से निकल गया था। 2 भाई शिक्षक, पिता रिटायर्ड प्रोफेसर परिवार मूल रूप से सरैया थाना क्षेत्र के दुबियाही गांव का रहने वाला है। वर्तमान में भगवानपुर में मकान बनाकर रह रहा था। मृतक तीन भाई है। 2 भाई शिक्षक हैं। पिता वंशी महतो हाजीपुर के एक कॉलेज में प्रोफेसर थे। जांच में जुटी पुलिस मेडिकल ओपी पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है और लिखित आवेदन के आधार पर शव सौंप दिया गया। एएसआई अनुष्का के अनुसार, पहचान होने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी कर दी गई। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया। मुजफ्फरपुर में 10 दिनों से लापता रिटायर्ड प्रोफेसर के बेटे की मौत हो गई है। रेलवे ट्रैक के पास बेहोशी की हालत में मिला था। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर, कृष्णा नगर निवासी रवि किशोर के रूप में हुई है। मृतक के बड़े भाई राजकिशोर कुमार ने पुलिस को बताया, रवि 9 अप्रैल से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। 28 अप्रैल को सदर थाने में गुमशुदगी का आवेदन दिया गया था। शुक्रवार को मेडिकल ओपी पुलिस की ओर से सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला है, जिसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मानसिक रूप से बीमार था सूचना मिलने पर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे और पोस्टमार्टम हाउस में शव की पहचान रवि किशोर के रूप में की। मृतक रवि मानसिक रूप से अस्वस्थ था और अचानक घर से निकल गया था। 2 भाई शिक्षक, पिता रिटायर्ड प्रोफेसर परिवार मूल रूप से सरैया थाना क्षेत्र के दुबियाही गांव का रहने वाला है। वर्तमान में भगवानपुर में मकान बनाकर रह रहा था। मृतक तीन भाई है। 2 भाई शिक्षक हैं। पिता वंशी महतो हाजीपुर के एक कॉलेज में प्रोफेसर थे। जांच में जुटी पुलिस मेडिकल ओपी पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है और लिखित आवेदन के आधार पर शव सौंप दिया गया। एएसआई अनुष्का के अनुसार, पहचान होने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी कर दी गई। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *