मच्छरगांवा नगर पंचायत में 24 घंटे से बिजली गुल:तेज हवा से फहतेपुर चौक समेत बाजारों में बिजली बाधित; ग्रामीणों ने की जल्द बहाली की मांग

मच्छरगांवा नगर पंचायत में 24 घंटे से बिजली गुल:तेज हवा से फहतेपुर चौक समेत बाजारों में बिजली बाधित; ग्रामीणों ने की जल्द बहाली की मांग

योगापट्टी प्रखंड के मच्छरगांवा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत फहतेपुर चौक, मच्छरगांवा, हथिया और दुबौलिया गांवों में बुधवार देर शाम तेज हवा के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। गुरुवार देर रात तक भी बिजली बहाल न होने से स्थानीय उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है। 24 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज हवा से बिजली लाइन में खराबी आ गई, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि आसपास के कुछ गांवों में बिजली आपूर्ति सामान्य है, जबकि नगर पंचायत क्षेत्र में बहाली नहीं हुई है। इससे बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। बिजली उपभोक्ता विजेश प्रसाद, अमित कुमार, रामबाबू गुप्ता, मकसूदन गुप्ता और इदुल हसन ने बताया कि एक दिन से अधिक समय से बिजली आपूर्ति बाधित है, लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही के कारण समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी हो रही है। बिजली न होने से फहतेपुर चौक समेत अन्य बाजारों में अंधकार छाया हुआ है। किराना दुकानों, सब्जी मंडियों और छोटे व्यवसायियों पर इसका सीधा असर पड़ा है। वहीं, गर्मी के मौसम में बिजली न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंखे और कूलर बंद रहने से खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अधिक दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा केरोसिन की आपूर्ति लगभग बंद होने से वैकल्पिक रोशनी का भी अभाव है। ऐसे में बिजली न रहने से हालात और गंभीर हो गए हैं। लोगों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द खराबी दूर कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। योगापट्टी प्रखंड के मच्छरगांवा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत फहतेपुर चौक, मच्छरगांवा, हथिया और दुबौलिया गांवों में बुधवार देर शाम तेज हवा के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। गुरुवार देर रात तक भी बिजली बहाल न होने से स्थानीय उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है। 24 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज हवा से बिजली लाइन में खराबी आ गई, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि आसपास के कुछ गांवों में बिजली आपूर्ति सामान्य है, जबकि नगर पंचायत क्षेत्र में बहाली नहीं हुई है। इससे बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। बिजली उपभोक्ता विजेश प्रसाद, अमित कुमार, रामबाबू गुप्ता, मकसूदन गुप्ता और इदुल हसन ने बताया कि एक दिन से अधिक समय से बिजली आपूर्ति बाधित है, लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही के कारण समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी हो रही है। बिजली न होने से फहतेपुर चौक समेत अन्य बाजारों में अंधकार छाया हुआ है। किराना दुकानों, सब्जी मंडियों और छोटे व्यवसायियों पर इसका सीधा असर पड़ा है। वहीं, गर्मी के मौसम में बिजली न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंखे और कूलर बंद रहने से खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अधिक दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा केरोसिन की आपूर्ति लगभग बंद होने से वैकल्पिक रोशनी का भी अभाव है। ऐसे में बिजली न रहने से हालात और गंभीर हो गए हैं। लोगों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द खराबी दूर कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *