फिल्मी दुनिया की चकाचौंध के पीछे छिपे संघर्ष को सामने लाने और वरिष्ठ कलाकारों की मदद के लिए एक अहम कदम उठाया गया है। सिने आर्टिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट (CAWT) के प्रयासों को अब नई मजबूती मिलने जा रही है। महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने वरिष्ठ कलाकारों के लिए अपनी एक एकड़ जमीन देने की घोषणा की है। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान चव्हाण ने CAWT द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शोहरत के बाद कई कलाकारों को उपेक्षा और आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ट्रस्ट का यह प्रयास सराहनीय और जरूरी है। उन्होंने बताया कि वे कोकण के केसरी, सावंतवाडी में स्थित अपनी एक एकड़ जमीन ट्रस्ट को देने के लिए तैयार हैं, जिससे जरूरतमंद कलाकारों के लिए सुविधाएं विकसित की जा सकें। CAWT की स्थापना में हिंदी सिनेमा के कई दिग्गजों का योगदान रहा है, जिनमें दिलीप कुमार, सुनील दत्त, मिथुन चक्रवर्ती, जॉनी लिवर, आशा पारेख, अमरीश पुरी, अमजद खान, चंद्रशेखर वैद्य और दारा सिंह जैसे नाम शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान इन कलाकारों के सम्मान में लगाए गए विशेष फलक का उद्घाटन भी चव्हाण के हाथों किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि राज्य में करीब 9 से 10 हजार वरिष्ठ कलाकार आज भी विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन मुद्दों के समाधान के लिए वे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सांस्कृतिक मंत्री आशिष शेलार से चर्चा कर ठोस कदम उठाएंगे। कार्यक्रम में CAWT की अध्यक्षा प्रीति सप्रू, सचिव संभावना सेठ, कोषाध्यक्ष दीपक पराशर के साथ-साथ राजपाल यादव, मनोज जोशी, मुकेश ऋषि, अयूब खान और अभिनेत्री कुनिका सहित कई कलाकार मौजूद रहे। यह पहल न सिर्फ वरिष्ठ कलाकारों को सहारा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज को भी यह संदेश देती है कि मनोरंजन जगत की चमक-दमक के पीछे छिपे संघर्ष को समझना और उनका सम्मान करना बेहद जरूरी है। फिल्मी दुनिया की चकाचौंध के पीछे छिपे संघर्ष को सामने लाने और वरिष्ठ कलाकारों की मदद के लिए एक अहम कदम उठाया गया है। सिने आर्टिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट (CAWT) के प्रयासों को अब नई मजबूती मिलने जा रही है। महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने वरिष्ठ कलाकारों के लिए अपनी एक एकड़ जमीन देने की घोषणा की है। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान चव्हाण ने CAWT द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शोहरत के बाद कई कलाकारों को उपेक्षा और आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ट्रस्ट का यह प्रयास सराहनीय और जरूरी है। उन्होंने बताया कि वे कोकण के केसरी, सावंतवाडी में स्थित अपनी एक एकड़ जमीन ट्रस्ट को देने के लिए तैयार हैं, जिससे जरूरतमंद कलाकारों के लिए सुविधाएं विकसित की जा सकें। CAWT की स्थापना में हिंदी सिनेमा के कई दिग्गजों का योगदान रहा है, जिनमें दिलीप कुमार, सुनील दत्त, मिथुन चक्रवर्ती, जॉनी लिवर, आशा पारेख, अमरीश पुरी, अमजद खान, चंद्रशेखर वैद्य और दारा सिंह जैसे नाम शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान इन कलाकारों के सम्मान में लगाए गए विशेष फलक का उद्घाटन भी चव्हाण के हाथों किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि राज्य में करीब 9 से 10 हजार वरिष्ठ कलाकार आज भी विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन मुद्दों के समाधान के लिए वे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सांस्कृतिक मंत्री आशिष शेलार से चर्चा कर ठोस कदम उठाएंगे। कार्यक्रम में CAWT की अध्यक्षा प्रीति सप्रू, सचिव संभावना सेठ, कोषाध्यक्ष दीपक पराशर के साथ-साथ राजपाल यादव, मनोज जोशी, मुकेश ऋषि, अयूब खान और अभिनेत्री कुनिका सहित कई कलाकार मौजूद रहे। यह पहल न सिर्फ वरिष्ठ कलाकारों को सहारा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज को भी यह संदेश देती है कि मनोरंजन जगत की चमक-दमक के पीछे छिपे संघर्ष को समझना और उनका सम्मान करना बेहद जरूरी है।


