CG Weather Alert: अचानक मौसम ने ली करवट, गरियाबंद में तेज बारिश के साथ जमकर गिरे ओले, 14 जिलों को चेतावनी

CG Weather Alert: अचानक मौसम ने ली करवट, गरियाबंद में तेज बारिश के साथ जमकर गिरे ओले, 14 जिलों को चेतावनी

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच गरियाबंद जिले में जमकर ओले गिरे हैं। गुरुवार को यहां जिले के इंदागांव, उदंती, जुगाड़ क्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। मौसम में अचानक आए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राजधानी रायपुर में भी देर शाम तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई।

CG Weather Alert: 1 मई से तापमान में हल्की गिरावट के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 1 मई से कई सिस्टम सक्रिय होने से तापमान में गिरावट के असार है। सिस्टम के एक्टिव होने से आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि के संकेत है। वहीं आज इसका असर दिखा। गरियाबंद में सुबह से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया और आंधी तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। वहीं आने वाले दिनों में आंशिक राहत मिलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में मौसम में बदलाव के आसार है। वहीं कहीं कहीं बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी हुई है।

CG Weather Alert

इन जिलों के लिए जारी हुई चेतावनी

अगले 48 घंटे में कोंडागाांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बलरामपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली में मेघगजजन/आकाशीय बिजली/अचानक तेज हवा चलने के आसार है। मौसम विभाग ने इन 14 जिलों के लिए चेतावनी जारी किया है।

एक साथ तीन सिस्टम एक्टिव

मौसम में बदलाव के पीछे तीन अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय चक्रीय परिसंचरण प्रमुख कारण हैं। पहला सिस्टम पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर, दूसरा उत्तर-पूर्व झारखंड क्षेत्र में और तीसरा मध्य प्रदेश के मध्य भाग मे सक्रिय है। तीनों मिलकर छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर रहे हैं। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवा दक्षिणी क्षेत्रों में प्रवेश कर रही हैं, जिससे गरज-चमक आसार हैं।

मौसम में जुड़ी और भी खबरें..

Weather Alert: छत्तीसगढ़ की ओर तेजी से बढ़ रहा नया सिस्टम, अगले 48 घंटों में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट

दुर्ग सहित पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम इन दिनों करवट ले रहा है। वातावरण में सक्रिय विभिन्न सिस्टम के कारण तापमान, हवा और बादलों के स्वरूप में बदलाव देखने को मिल रहा है…पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *