शिरोमणि अकाली दल ने नकोदर में बिजली कटौती के विरोध में SDM कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने SDM को ज्ञापन सौंपकर नकोदर शहर और आसपास के गांवों में बिजली की समस्या को उजागर किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व शिरोमणि अकाली दल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के.एस. मखन और अकाली नेता गुरमीत सिंह खालसा ने किया। पंजाब सरकार पर साधा निशाना उन्होंने पंजाब सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया। यह प्रदर्शन शिरोमणि अकाली दल के सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल के निर्देशों के तहत किया गया। सुखबीर सिंह बादल ने 30 अप्रैल 2026 को पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया था कि बिजली कटौती के मुद्दे पर हर हेडक्वार्टर के सामने धरना दिया जाए। इस अवसर पर सुरिंदर सिंह टक्कर नकोदर, गुरदयाल सिंह गोहीर, आकाश राजहा, बीर चंद मुहेमा, राजी भाजी चक्कला, कश्मीरी लाल सरपंच नत्ता, जसवंत सिंह जिला अध्यक्ष किसान यूनियन, अमरजीत कौर ढेरिया, गुरकरण सिंह पिंदर पडोरी, मंगत राम, रमेश चंद, सूरज हुसैनपुरी, गगी, कमल टाहली सहित गांवों और शहरों से सैकड़ों अकाली कार्यकर्ता मौजूद थे।


