सिरसा MLA सेतिया की EX. MP बृजेंद्र पर विवादित पोस्ट:लिखा-पहले BJP राज में मलाई खाई, अब हरियाणा के राहुल-गांधी बनकर झक्क मार रहे

सिरसा MLA सेतिया की EX. MP बृजेंद्र पर विवादित पोस्ट:लिखा-पहले BJP राज में मलाई खाई, अब हरियाणा के राहुल-गांधी बनकर झक्क मार रहे

सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया की ओर से हिसार से पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह को लेकर डाली गई पोस्ट विवादों में आ गई है। ये पोस्ट से सद्भावा यात्रा पर तंज कसा है। इसकी सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा बनी है और उनके समर्थकों ने ही विधायक को नसीहत दी है। समर्थकों ने गुजबाजी से बाहर निकलने, मर्यादा रखने व भाजपा में रहते टिकट न मिलने पर कांग्रेस में शामिल होने तक की बात कही है। विधायक सेतिया ने यह पोस्ट सोशल मीडिया पर अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर की है। पोस्ट में लिखा-जो कुछ समय पहले बीजेपी में राज की मलाई चाट रहे थे, जब बीजेपी ने किनारा कर लिया। उसके बाद अब कांग्रेस में आकर सदभावना यात्रा द्वारा हरियाणा के राहुल गांधी बनने के लिए सड़कों पर झक्क मारते फिर रहे हैं। इस बारे में जब विधायक गोकुल सेतिया से बातचीत के लिए संपर्क किया गया तो उन्होंने कुछ देर में बात करने को कहा है। हालांकि, उनकी इस पोस्ट पर कांग्रेस पार्टी या पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। जानिएं विधायक गोकुल सेतिया की पोस्ट पर क्या कमेंट आए कमेंट में लिखा-कांग्रेस को हराने वाला कोई और नहीं, खुद कांग्रेस है विधायक गोकुल सेतिया की पोस्ट पर समर्थक व लोगों ने काफी कमेंट किए है। कमेंट में लिखा-आपसे ये उम्मीद नहीं थी, अपनी ही पार्टी के एक चेहरे के खिलाफ बोल रहे हो, श्रीमान जी आपको शब्दों की मर्यादा रखनी चाहिए, आपको भी हुडडा जी के प्रति वफादारी निभानी, क्योंकि नाम उजागर होने नहीं दिया, विधायक साहब आप कभी भाजपा में नहीं रहे क्या, ये तो सही कहा आपने। दोनों बापू-बेटा पहले तो भाजपा में मलाई चाटते रहे, सरकार आती दिखी तो ट्रेन पलटी मार गई। बृजेंद्र सिंह का नाम लेकर सुर्खियां बटोरना चाहते हो, अरे भाई तू भी तो उनमें से हैं, तू भी तो कांग्रेस में कल आया है, पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे, एक दिन आप भी बीजेपी ज्वाइन करोगे, वेट इन वॉच, क्या राहुल गांधी ने सड़कों पर झक्क मारी थी, कांग्रेस को हराने वाला कोई और नहीं, खुद कांग्रेस ही है। बृजेंद्र सिंह सच्चे ईमानदार अधिकारी थे, मलाई छोड़कर तो आया है, ऐसा अधिकारी है। एक माह पहले सिरसा आए थे बृजेंद्र सिंह, कहा था-हम किसी के पांव पकड़कर नहीं लाएंगे पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह करीब एक माह पहले सदभावना यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता एडवोकेट गुरराज खट्टर के आवास पर आए थे। यहां सद्भावना यात्रा कार्यक्रम में मीडिया से रूबरू हुए थे। उनके साथ यात्रा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष बैनिवाल ही दिखी, पर कोई विधायक नजर नहीं आया। इस दौरान उन्होंने यात्रा में स्थानीय नेताओं-विधायकों के शामिल न होने पर कहा था- यात्रा में शामिल होना किसी के लिए बाध्य नहीं है। हमारी यात्रा इन चीजों से ऊपर चली गई है कि कौन आ रहा है और कौन नहीं। ये सद्भाव की यात्रा है, कोई शामिल हो तो अच्छा है। हम किसी के पांव पकड़कर नहीं लाएंगे। पार्टी के लिए लंबी लड़ाई कर रहे हैं। यात्रा के बाद रिपोर्ट पार्टी नेताओं को दी जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *