किशनगंज में निजी कुरियर कंपनी के कर्मचारी पर 6.22 लाख रुपए के गबन का आरोप लगा है। कंपनी ने इस संबंध में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी की पहचान अभिषेक कुमार झा के रूप में हुई है, जो समस्तीपुर जिले का मूल निवासी है और किशनगंज के रूईधासा हनुमान मंदिर रोड पर रहता है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, कंपनी की एक शाखा मारवाड़ी कॉलेज रोड पर “किशनगंज हब” के नाम से संचालित है। 14 जनवरी को इस शाखा का कैश ऑडिट किया गया था। ऑडिट के दौरान कैश में 6 लाख 22 हजार 617 रुपए की कमी पाई गई। उस समय अभिषेक कुमार झा इस शाखा में हब असिस्टेंट के पद पर कार्यरत थे और उन्हें वित्तीय लेन-देन की जिम्मेदारी दी गई थी। सहयोगियों को दिया था पैसा कंपनी ने आरोप लगाया है कि ऑडिट में यह भी पता चला कि आरोपी कर्मचारी ने अपने कुछ सहयोगियों को यह राशि उपलब्ध कराई थी, जिसके कारण नगदी में कमी आई। मामले की जानकारी होने पर कंपनी प्रबंधन ने अभिषेक कुमार झा से कई बार संपर्क कर राशि जमा करने को कहा, लेकिन आरोप है कि अब तक रकम वापस नहीं की गई है। इसके बाद कंपनी ने कानूनी कार्रवाई करते हुए सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। FIR के आधार पर हो रही कार्रवाई थानाध्यक्ष ने बताया कि दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है। जांच के दौरान संबंधित दस्तावेजों और कंपनी की ऑडिट रिपोर्ट की भी पड़ताल की जाएगी। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। किशनगंज में निजी कुरियर कंपनी के कर्मचारी पर 6.22 लाख रुपए के गबन का आरोप लगा है। कंपनी ने इस संबंध में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी की पहचान अभिषेक कुमार झा के रूप में हुई है, जो समस्तीपुर जिले का मूल निवासी है और किशनगंज के रूईधासा हनुमान मंदिर रोड पर रहता है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, कंपनी की एक शाखा मारवाड़ी कॉलेज रोड पर “किशनगंज हब” के नाम से संचालित है। 14 जनवरी को इस शाखा का कैश ऑडिट किया गया था। ऑडिट के दौरान कैश में 6 लाख 22 हजार 617 रुपए की कमी पाई गई। उस समय अभिषेक कुमार झा इस शाखा में हब असिस्टेंट के पद पर कार्यरत थे और उन्हें वित्तीय लेन-देन की जिम्मेदारी दी गई थी। सहयोगियों को दिया था पैसा कंपनी ने आरोप लगाया है कि ऑडिट में यह भी पता चला कि आरोपी कर्मचारी ने अपने कुछ सहयोगियों को यह राशि उपलब्ध कराई थी, जिसके कारण नगदी में कमी आई। मामले की जानकारी होने पर कंपनी प्रबंधन ने अभिषेक कुमार झा से कई बार संपर्क कर राशि जमा करने को कहा, लेकिन आरोप है कि अब तक रकम वापस नहीं की गई है। इसके बाद कंपनी ने कानूनी कार्रवाई करते हुए सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। FIR के आधार पर हो रही कार्रवाई थानाध्यक्ष ने बताया कि दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है। जांच के दौरान संबंधित दस्तावेजों और कंपनी की ऑडिट रिपोर्ट की भी पड़ताल की जाएगी। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


