भागलपुर में तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर गए। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तिलक समारोह से वापस घर लौट रहे थे। हादसे की बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मायागंज रेफर कर दिया। घायलों में अकबरनगर के हरियो निवासी त्रिपुरारी कुमार, मंगल कुमार और रविशंकर शामिल है। घटना नाथनगर के दोगच्छी के पास की है। चौथे की पहचान नहीं हुई है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय तीनों युवक शराब के नशे में थे। जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद ट्रैक्टर से टकाई गई। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। एक अन्य युवक की भी घायल होने की सूचना है। जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। जांच में जुटी पुलिस नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने बताया कि 2 बाइक सवार युवकों ने ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मारी। तीन युवकों को इलाज के लिए मायागंज भेजा गया है। पुलिस की टीम मामले की छानबीन कर रही है। भागलपुर में तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर गए। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तिलक समारोह से वापस घर लौट रहे थे। हादसे की बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मायागंज रेफर कर दिया। घायलों में अकबरनगर के हरियो निवासी त्रिपुरारी कुमार, मंगल कुमार और रविशंकर शामिल है। घटना नाथनगर के दोगच्छी के पास की है। चौथे की पहचान नहीं हुई है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय तीनों युवक शराब के नशे में थे। जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद ट्रैक्टर से टकाई गई। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। एक अन्य युवक की भी घायल होने की सूचना है। जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। जांच में जुटी पुलिस नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने बताया कि 2 बाइक सवार युवकों ने ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मारी। तीन युवकों को इलाज के लिए मायागंज भेजा गया है। पुलिस की टीम मामले की छानबीन कर रही है।


