Share Market Today: सेंसेक्स 830 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 से नीचे, इन शेयरों में दिख रही भारी बिकवाली

Share Market Today: सेंसेक्स 830 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 से नीचे, इन शेयरों में दिख रही भारी बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार ने अप्रैल 30 को मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच कमजोर शुरुआत की। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों का 120 डॉलर प्रति बैरल के पार बने रहना भी इस गिरावट का मुख्य कारण है। अमेरिकी बाजार में कल दबाव का महौल रहा। डाओ जोंस 280 में प्वाइंट की गिरावट आई। गुरुवार को निफ्टी 24000 के स्तर से नीचे कारोबार कर रहा है, जो कि गिरावट का संकेत देता है।

सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

भारतीय बाजार ने शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट के साथ शुरुआत की। सेंसेक्स 830 अंकों की गिरावट के साथ 76,652 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 277 अंकों की गिरावट के बाद 23,900 के स्तर पर आ गया। कुल मिलाकर विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक बाजारों में अस्थिरता और घरेलू निवेशकों की बिकवाली ने यह दबाव बढ़ाया।

प्री ओपनिंग में गिरावट

प्री ओपनिंग सेशन में भी बाजार कमजोर नजर आया। सेंसेक्स प्री-ओपनिंग में 122.13 अंक या 0.16 प्रतिशत गिरकर 77,374.23 पर और निफ्टी 76.10 अंक या 0.31 प्रतिशत नीचे जाकर 24,101.55 पर कारोबार कर रहा था। निवेशक मुख्य रूप से वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों पर नजर रख रहे हैं।

सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में गिरावट

सेंसेक्स पैक के 30 प्रमुख शेयरों में से 4 शेयर ही हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। इनमें से सबसे ज्यादा गिरावट ETERNAL और INDIGO के शेयर में देखने को मिली जिनके शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। दूसरी तरफ BAJFINANCE, INFY, TCS और BAJAJFINSV के शेयर ही हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

BSE

रुपया 95 के पार

विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ। रुपया शुक्रवार को 17 पैसे गिरकर 95.02 प्रति डॉलर पर खुला, जबकि पिछली बंद कीमत 94.85 थी। मुद्रा विशेषज्ञों का कहना है कि डॉलर इंडेक्स और अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर भारतीय रुपये पर पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *