बगहा कोर्ट परिसर में लगी आग, 6 दुकानें जलीं:सिलेंडर ब्लास्ट से शुरू हुई आगजनी, उत्पाद थाना चपेट में आने से बचा

बगहा कोर्ट परिसर में लगी आग, 6 दुकानें जलीं:सिलेंडर ब्लास्ट से शुरू हुई आगजनी, उत्पाद थाना चपेट में आने से बचा

बगहा व्यवहार न्यायालय परिसर में देर रात भीषण आग लग गई। इस घटना में 6 दुकानें और गुमटियां जलकर खाक हो गईं। आग एक होटल में रखे गैस सिलेंडर के फटने से तेजी से फैली। जिससे आग की चपेट में दो फूस के होटल और चार गुमटियां आईं। इनमें मिथलेश का होटल, उसके बगल का एक अन्य होटल, राजा साह और शंभू साह की गुमटियां शामिल हैं। इन दुकानों में न्यायालय से संबंधित कई महत्वपूर्ण फॉर्म और कागजात रखे थे, जो नष्ट हो गए। उत्पाद थाना आग की चपेट में आने से बचा घटनास्थल के ठीक पीछे स्थित उत्पाद थाना इस हादसे में बाल-बाल बच गया। यदि आग थाना परिसर तक पहुंचती, तो बड़ी क्षति हो सकती थी। थाना में जब्त शराब, महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर, फर्नीचर और अन्य रिकॉर्ड रखे हुए हैं। सूचना मिलते ही उत्पाद थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू उन्होंने बताया कि घटना के समय वे अपने आवास पर थे और थाना कर्मियों ने उन्हें फोन पर आग की सूचना दी थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। बगहा व्यवहार न्यायालय परिसर में देर रात भीषण आग लग गई। इस घटना में 6 दुकानें और गुमटियां जलकर खाक हो गईं। आग एक होटल में रखे गैस सिलेंडर के फटने से तेजी से फैली। जिससे आग की चपेट में दो फूस के होटल और चार गुमटियां आईं। इनमें मिथलेश का होटल, उसके बगल का एक अन्य होटल, राजा साह और शंभू साह की गुमटियां शामिल हैं। इन दुकानों में न्यायालय से संबंधित कई महत्वपूर्ण फॉर्म और कागजात रखे थे, जो नष्ट हो गए। उत्पाद थाना आग की चपेट में आने से बचा घटनास्थल के ठीक पीछे स्थित उत्पाद थाना इस हादसे में बाल-बाल बच गया। यदि आग थाना परिसर तक पहुंचती, तो बड़ी क्षति हो सकती थी। थाना में जब्त शराब, महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर, फर्नीचर और अन्य रिकॉर्ड रखे हुए हैं। सूचना मिलते ही उत्पाद थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू उन्होंने बताया कि घटना के समय वे अपने आवास पर थे और थाना कर्मियों ने उन्हें फोन पर आग की सूचना दी थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *