शराब दुकान का पता न बताने पर युवक पर हमला:धरहरा में चार बदमाशों ने सिर फोड़ा, घायल अस्पताल में भर्ती

शराब दुकान का पता न बताने पर युवक पर हमला:धरहरा में चार बदमाशों ने सिर फोड़ा, घायल अस्पताल में भर्ती

धरहरा प्रखंड के हेमजापुर थाना क्षेत्र स्थित बाहाचौकी में मंगलवार देर रात एक युवक पर हमला किया गया। शराब की दुकान का पता न बताने पर चार युवकों ने उसे घेरकर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से पीटा। इस हमले में युवक का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान बाहाचौकी निवासी सागर राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सागर प्रतिदिन की तरह शौच के लिए डकरा नाला बांध की ओर जा रहा था। रास्ते में संजय सदा, जमुना सदा और दो अन्य अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया और शराब की दुकान का पता पूछने लगे। सागर द्वारा जानकारी देने से इनकार करने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। चारों ने मिलकर उसे पीटा, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। किसी तरह अपनी जान बचाकर सागर मौके से भागा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धरहरा पहुंचा, जहां उसका इलाज किया गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। इस संबंध में हेमजापुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित से आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। धरहरा प्रखंड के हेमजापुर थाना क्षेत्र स्थित बाहाचौकी में मंगलवार देर रात एक युवक पर हमला किया गया। शराब की दुकान का पता न बताने पर चार युवकों ने उसे घेरकर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से पीटा। इस हमले में युवक का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान बाहाचौकी निवासी सागर राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सागर प्रतिदिन की तरह शौच के लिए डकरा नाला बांध की ओर जा रहा था। रास्ते में संजय सदा, जमुना सदा और दो अन्य अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया और शराब की दुकान का पता पूछने लगे। सागर द्वारा जानकारी देने से इनकार करने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। चारों ने मिलकर उसे पीटा, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। किसी तरह अपनी जान बचाकर सागर मौके से भागा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धरहरा पहुंचा, जहां उसका इलाज किया गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। इस संबंध में हेमजापुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित से आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *