सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ रेप किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी द्वारा शादी से इंकार करने के बाद मामला उजागर हुआ, जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता 28 वर्षीय महिला हैं और दो बच्चों की मां हैं। उनके पति मजदूरी के सिलसिले में जम्मू-कश्मीर के राजौरी में रहते हैं। पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाते हुए पड़ोस के 24 वर्षीय युवक मो. कुर्बान ने महिला से नजदीकी बढ़ाई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी
आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक महिला का शोषण किया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह काफी समय तक खामोश रही। पीड़िता ने अपने आवेदन में यह भी बताया कि हाल के दिनों में आरोपी उसके घर में घुस आया और जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद गांव में सामाजिक स्तर पर दोनों की शादी कराने की कोशिश की गई, लेकिन आरोपी ने साफ तौर पर इंकार कर दिया। पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की
आरोपी के इंकार के बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की। इधर, जदिया के प्रभारी थानाध्यक्ष एस.एन. पाठक ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ रेप किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी द्वारा शादी से इंकार करने के बाद मामला उजागर हुआ, जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता 28 वर्षीय महिला हैं और दो बच्चों की मां हैं। उनके पति मजदूरी के सिलसिले में जम्मू-कश्मीर के राजौरी में रहते हैं। पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाते हुए पड़ोस के 24 वर्षीय युवक मो. कुर्बान ने महिला से नजदीकी बढ़ाई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी
आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक महिला का शोषण किया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह काफी समय तक खामोश रही। पीड़िता ने अपने आवेदन में यह भी बताया कि हाल के दिनों में आरोपी उसके घर में घुस आया और जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद गांव में सामाजिक स्तर पर दोनों की शादी कराने की कोशिश की गई, लेकिन आरोपी ने साफ तौर पर इंकार कर दिया। पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की
आरोपी के इंकार के बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की। इधर, जदिया के प्रभारी थानाध्यक्ष एस.एन. पाठक ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।