दिल्ली में बिहारी की हत्या, डिप्टी सीएम बोले- जानकारी नहीं:पूर्व मुख्यमंत्री ने 1 घंटे नए आवास का किया निरीक्षण, नीतीश जल्द होने वाले हैं शिफ्ट

दिल्ली में बिहारी की हत्या, डिप्टी सीएम बोले- जानकारी नहीं:पूर्व मुख्यमंत्री ने 1 घंटे नए आवास का किया निरीक्षण, नीतीश जल्द होने वाले हैं शिफ्ट

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने नए आवास 7 सर्कुलर रोड का निरीक्षण करने पहुंचे, तो दूसरी ओर उनके बेटे निशांत कुमार की प्रस्तावित बिहार यात्रा को लेकर जेडीयू कार्यालय में महत्वपूर्ण पीसी होने जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने सरकारी आवास 1 अणे मार्ग से निकलकर 7 सर्कुलर रोड स्थित नए आवास का निरीक्षण करने पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, बहुत जल्द वे इसी नए आवास में शिफ्ट होने वाले हैं। करीब 1 घंटे तक आवास में रहने के बाद, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 1 अणे मार्ग के लिए निकले। इससे पहले भी कुछ दिन पहले वह अपने बेटे निशांत कुमार के साथ इस आवास का जायजा लेने पहुंचे थे। ऐसे में माना जा रहा है कि शिफ्टिंग की तैयारी अब अंतिम चरण में है। वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली में बिहारी युवक की हत्या पर डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मुझे इस मामले में जानकारी नहीं है। यात्रा के पहले चरण की जानकारी आज दी जा सकती इधर, निशांत कुमार की बिहार यात्रा को लेकर भी राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। आगामी 3 तारीख से वह बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं, जिसकी शुरुआत पश्चिमी चंपारण से होगी। इस यात्रा को लेकर आज दोपहर 1:30 बजे JDU कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है। संभावना जताई जा रही है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा यात्रा के पहले चरण की विस्तृत रूपरेखा साझा कर सकते हैं। इसमें यह बताया जा सकता है कि निशांत कुमार किन-किन जिलों का दौरा करेंगे और यात्रा का उद्देश्य क्या होगा। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की भी मौजूदगी रहने की संभावना है। सरकारी जमीन पर कब्जा हटना चाहिए इसके अलावा बुलडोजर एक्शन पर डिप्टी सीएम ने कहा कि यह स्वागत योग्य बात है, जो भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किए हुए हैं उन्हें छोड़ देना चाहिए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी कहा कि उनके घर की सीढ़ियां भी बनी थी तो उन्होंने भी तुड़वा दी है। उन्होंने एक आदर्श उदाहरण पेश किया, दूसरों को भी अनुकरण करना चाहिए। तेजस्वी और ममता बनर्जी के बंगाल चुनाव पर कहा कि दोनों के साथ घूमने पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है। बंगाल की जनता इनकी राजकाल से ऊब चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने नए आवास 7 सर्कुलर रोड का निरीक्षण करने पहुंचे, तो दूसरी ओर उनके बेटे निशांत कुमार की प्रस्तावित बिहार यात्रा को लेकर जेडीयू कार्यालय में महत्वपूर्ण पीसी होने जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने सरकारी आवास 1 अणे मार्ग से निकलकर 7 सर्कुलर रोड स्थित नए आवास का निरीक्षण करने पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, बहुत जल्द वे इसी नए आवास में शिफ्ट होने वाले हैं। करीब 1 घंटे तक आवास में रहने के बाद, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 1 अणे मार्ग के लिए निकले। इससे पहले भी कुछ दिन पहले वह अपने बेटे निशांत कुमार के साथ इस आवास का जायजा लेने पहुंचे थे। ऐसे में माना जा रहा है कि शिफ्टिंग की तैयारी अब अंतिम चरण में है। वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली में बिहारी युवक की हत्या पर डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मुझे इस मामले में जानकारी नहीं है। यात्रा के पहले चरण की जानकारी आज दी जा सकती इधर, निशांत कुमार की बिहार यात्रा को लेकर भी राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। आगामी 3 तारीख से वह बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं, जिसकी शुरुआत पश्चिमी चंपारण से होगी। इस यात्रा को लेकर आज दोपहर 1:30 बजे JDU कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है। संभावना जताई जा रही है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा यात्रा के पहले चरण की विस्तृत रूपरेखा साझा कर सकते हैं। इसमें यह बताया जा सकता है कि निशांत कुमार किन-किन जिलों का दौरा करेंगे और यात्रा का उद्देश्य क्या होगा। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की भी मौजूदगी रहने की संभावना है। सरकारी जमीन पर कब्जा हटना चाहिए इसके अलावा बुलडोजर एक्शन पर डिप्टी सीएम ने कहा कि यह स्वागत योग्य बात है, जो भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किए हुए हैं उन्हें छोड़ देना चाहिए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी कहा कि उनके घर की सीढ़ियां भी बनी थी तो उन्होंने भी तुड़वा दी है। उन्होंने एक आदर्श उदाहरण पेश किया, दूसरों को भी अनुकरण करना चाहिए। तेजस्वी और ममता बनर्जी के बंगाल चुनाव पर कहा कि दोनों के साथ घूमने पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है। बंगाल की जनता इनकी राजकाल से ऊब चुकी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *