सिरसा जाट धर्मशाला में हथियारबंद लोग घुसने में नया मोड़:कॉल-गर्ल का खुलासा, बिजनौर के लोगों ने दिया हथियार सप्लाई का ऑफर, दलाल काबू

जाट धर्मशाला में रात्रि को हथियारबंद लोगों के अंदर घुसने के मामले में पुलिस की जांच में अलग मोड़ आ गया है। जांच में पाया कि धर्मशाला में ठहरे लोगों ने रात्रि को कॉल गर्ल बुलाई थी। ये भी आरोप है कि कॉल गर्ल को हथियार सप्लाई में शामिल होने के लिए बड़ा ऑफर दिया गया। मगर वह डर के चलते धर्मशाला की दीवार लांघकर वहां से बचकर भाग गई और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गुप्त सूचना पर पुलिस जांच के लिए पहुंची थी। पुलिस ने धर्मशाला में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली और कॉल गर्ल से मौके से निशानदेही करवाई, जहां से वह भागी थी। पुलिस ने डीवीआर कब्जे में ले ली है। इसका एक और सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में महिला दलाल उक्त युवकों के साथ धर्मशाला में अंदर आते हुए दिख रही है और डील तय होने के बाद कॉल गर्ल को इशारा कर अंदर आने की कहती है। दरअसल, जाट धर्मशाला में हथियारबंद लोगों के अंदर घुसने का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर दिग्विजय चौटाला ने सवाल उठाए थे। दिग्विजय और धर्मशाला मैनेजर ने हथियारबंद लोगों की जांच कर पता लगाने की मांग की थी। मगर पुलिस जांच में ये मामला ही बदला गया और देह व्यापार व हथियार सप्लाई से जुड़ गया। जाट धर्मशाला में महिला की एंट्री से जुड़े फोटोज: कॉल गर्ल विधवा महिला, दलाल छोड़कर गई थी धर्मशाला पुलिस के अनुसार, कॉल गर्ल शहर की एक कॉलोनी में रहती है और वह विधवा है। उसके पति की चार साल पहले मौत हो गई थी। ऐसे में वह काम की तलाश में थी। एक दिन उसकी मुलाकात पंजाब निवासी महिला दलाल से हुई, जो सिरसा की एक कॉलोनी में रहती है। उसी ने विधवा महिला को देह व्यापार के गलत काम में धकेल दिया और तब से उसके साथ काम कर रही है। उस दिन वीरवार रात्रि को भी महिला दलाल कॉल गर्ल महिला को धर्मशाला में छोड़कर गई थी। उस वक्त धर्मशाला में यूपी से बिजौनोर से चार युवक पहले से ठहरे हुए थे। वो सिरसा में ही किसी काम से आए हुए थे। बताया जा रहा है कि सिरसा में उनक सोफे बनाने का काम है। वहीं, पुलिस कह रही है कि उक्त चारों युवक यूपी से हथियार सप्लाई करने के लिए आए थे। हमने सभी के आधार कार्ड लिए, गैरमौजूदगी में कौन आया, पुलिस जांच करे : मैनेजर जाट धर्मशाला के मैनेजर ओम शर्मा ने बताया, वीरवार को उन युवकों ने कमरा बुक कराया हुआ था और वे दो दिन से ठहरे हुए थे। उनके साथ महिला कब और कहां से आई, इसकी जानकारी नहीं है। हो सकता है कि हमारी गैरमौजूदगी में आई हो। उस वक्त तक धर्मशाला का मेन गेट खुला था। महिला सीसीटीवी में मेन गेट से ही अंदर आते दिख रही हैं, परंतु जाने का पता नहीं। हमने तो उस दिन रात्रि को जो हथियार लेकर लोग पीछे की दीवार लांघकर घुसे थे। उसकी जांच के लिए एसपी को शिकायत दी थी। इसकी जांच डीएसपी कर रहे हैं। डीएसपी जांच को आए थे और सीसीटीवी की डीवीआर अपने साथ ले गए और एंट्री रजिस्टर भी जांच के लिए लेकर गए हैं। हमें तो उनका पता करना है कि वे लोग कौन थे। अगर पुलिस थी तो मुझसे मेन गेट खुलवा सकती थी। मैं यहीं गेट के पास कमरे में सोया था। बिना जानकारी के गेट के ऊपर से आना ठीक नहीं लगा। रेड मारी तो कुछ भी नहीं। वे युवक अगले दिन सुबह सिक्योरिटी लेकर चले गए। कॉल गर्ल ने दर्ज कराए बयान : पुलिस पुलिस के अनुसार, इस मामले में कॉल गर्ल महिला ने बयान दर्ज करवा दिए है और उसी आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके पर निशानदेही भी करवा ली है। मामले में महिला दलाल को पकड़ लिया गया है। युवकों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, सूत्रों की मानें तो चारों युवकों को पकड़ लिया है और जांच जारी है। वहीं, पुलिस भी कॉल गर्ल के बयान को ठोस सुबूत नहीं मान नहीं, जबकि उसके बयानों को क्रॉस चेक करने में लगी है। ये था मामला जानिएं हालांकि, यह मामला काफी चर्चाओं में रहा था। धर्मशाला में दीवार लांघकर अंदर घुसते हुए हथियारबंद लोगों का सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर जजपा के यूथ प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने आरोप लगाए थे कि किस तरह कुछ लोग रात्रि को बंदूकों के साथ गेट की दीवार लांघकर अंदर घुसे और उनको बदमाशों की संज्ञा दी थी कि वे किसी बड़ी घटना के फिराक में थे। इससे सिरसा के लोगों में खौफ का माहौल है। इस पर जाट धर्मशाला मैनेजर ने एसपी को शिकायत देकर जांच की मांग की थी। इस पर डीएसपी शुक्रवार शाम को जांच के लिए पहुंचे और उक्त महिला भी उनके साथ थी। उसके बयान पर निशानदेही करवाने पर महिला दलाल व उक्त चारों युवकों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। जिसकी जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *