पूर्णिया में मक्का काटने को लेकर हुए विवाद में पशुपालक ने धारदार कचिया से किसान पर जानलेवा हमला कर दिया। किसान के ऊपर तीन घातक वार किए गए, इस हमले में किसान बुरी तरह जख्मी हो गया। वहीं उसकी चीखने की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जुटता देख पशुपालक मौके से भाग निकला। वहीं, हमले में घायल किसान को परिजनों की मदद से फौरन GMCH पूर्णिया ले जाया गया। जहां किसान का इलाज जारी है। जख्मी किसान की पहचान के.नगर थाना क्षेत्र के मजरा के रहने वाले राजा कुमार के रूप में हुई है। मक्का काटने को लेकर पशुपाल से नोकझोंक हुई घटना की जानकारी देते हुए जख्मी राजा कुमार ने बताया कि वो रोजाना की तरह अपने खेत पर गया था। खेत पर पहुंचने पर उसने देखा कि पड़ोस में रहने वाला पशुपालक उसके खेत पर कचिया से मक्की की फसल काट रहा है। खेत से मक्का काटने को लेकर उसकी पशुपालक से नोंकझोंंक शुरू हो गई। विरोध करने पर हाथापाई हुई। इसी दौरान पशुपालक ने धारदार कचिया से उसके ऊपर हमला कर दिया। उसके ऊपर तीन जानलेवा हमले किए गए, जिसमें वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों की भीड़ जुटता देख पशुपालक हुआ फरार वहीं उसके चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण की भीड़ जुटता देख पशुपालक कचिया लेकर फरार हो गया। हमले की सूचना ग्रामीणों ने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन खेत पर पहुंचे। जख्मी किसान को फौरन पूर्णिया GMCH में एडमिट कराया गया, जहां किसान का इलाज जारी है। वहीं पीड़ित के परिजनों ने पुलिस में समूचे घटनाक्रम की शिकायत की है। किसान ने आगे कहा कि पशुपालक पहले भी गांव के किसानों के खेत के फसलों को काट चुका है। पिछले कुछ दिनों से उसके खेत का मक्का काटा जा रहा था। इसी को पकड़ने के लिए वो लगातार छिपकर खेत पर पहरा दे रहा था, तभी पशुपालक फसल काटने पहुंचा और चोरी पकड़ी गई। पूर्णिया में मक्का काटने को लेकर हुए विवाद में पशुपालक ने धारदार कचिया से किसान पर जानलेवा हमला कर दिया। किसान के ऊपर तीन घातक वार किए गए, इस हमले में किसान बुरी तरह जख्मी हो गया। वहीं उसकी चीखने की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जुटता देख पशुपालक मौके से भाग निकला। वहीं, हमले में घायल किसान को परिजनों की मदद से फौरन GMCH पूर्णिया ले जाया गया। जहां किसान का इलाज जारी है। जख्मी किसान की पहचान के.नगर थाना क्षेत्र के मजरा के रहने वाले राजा कुमार के रूप में हुई है। मक्का काटने को लेकर पशुपाल से नोकझोंक हुई घटना की जानकारी देते हुए जख्मी राजा कुमार ने बताया कि वो रोजाना की तरह अपने खेत पर गया था। खेत पर पहुंचने पर उसने देखा कि पड़ोस में रहने वाला पशुपालक उसके खेत पर कचिया से मक्की की फसल काट रहा है। खेत से मक्का काटने को लेकर उसकी पशुपालक से नोंकझोंंक शुरू हो गई। विरोध करने पर हाथापाई हुई। इसी दौरान पशुपालक ने धारदार कचिया से उसके ऊपर हमला कर दिया। उसके ऊपर तीन जानलेवा हमले किए गए, जिसमें वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों की भीड़ जुटता देख पशुपालक हुआ फरार वहीं उसके चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण की भीड़ जुटता देख पशुपालक कचिया लेकर फरार हो गया। हमले की सूचना ग्रामीणों ने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन खेत पर पहुंचे। जख्मी किसान को फौरन पूर्णिया GMCH में एडमिट कराया गया, जहां किसान का इलाज जारी है। वहीं पीड़ित के परिजनों ने पुलिस में समूचे घटनाक्रम की शिकायत की है। किसान ने आगे कहा कि पशुपालक पहले भी गांव के किसानों के खेत के फसलों को काट चुका है। पिछले कुछ दिनों से उसके खेत का मक्का काटा जा रहा था। इसी को पकड़ने के लिए वो लगातार छिपकर खेत पर पहरा दे रहा था, तभी पशुपालक फसल काटने पहुंचा और चोरी पकड़ी गई।


