भिवानी में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का आक्रोश:प्रदर्शन करके फूंका कांग्रेस का पुतला, मीना परमार बोली- कांग्रेस ने महिलाओं से किया धोखा

भिवानी में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का आक्रोश:प्रदर्शन करके फूंका कांग्रेस का पुतला, मीना परमार बोली- कांग्रेस ने महिलाओं से किया धोखा

भिवानी में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया और विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस का पुतला फूंका। इस दौरान भिवानी के पंचायत भवन में नारी शक्ति जन आक्रोश सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा नेत्रियों ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के खिलाफ धोखा किया है। इसको लेकर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा विरोध जताया और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही कहा कि महिलाओं को मिलने वाले आरक्षण का हक छीनने का काम किया है। नारी शक्ति जन आक्रोश सम्मेलन में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मीना परमार ने कांग्रेस की जमकर घेराबंदी की। उन्होंने कहा कि संसद के विशेष सत्र के दौरान कांग्रेस ने शक्ति वंदन विधेयक की राह में रोड़े अटकाकर देश की करोड़ों महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है। कांग्रेस का इतिहास हमेशा से महिला हितों से जुड़े मुद्दों को अटकाने, लटकाने और भटकाने का रहा है। देश कांग्रेस की असलियत और मंशा समझ चुका है- मीना परमार
मीना परमार ने कहा कि आज देश कांग्रेस की असलियत और उसकी मंशा को अच्छी तरह समझ चुका है। यही कारण है कि आज महिलाएं कांग्रेस के खिलाफ मुखर होकर सड़कों पर उतर आई हैं। कांग्रेस ने जिस तरह से महिला आरक्षण और सशक्तिकरण के प्रयासों में बाधा डाली है, उसका खामियाजा उसे आने वाले चुनावों में भुगतना पड़ेगा। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने कांग्रेस का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। महिलाओं ने कहा कि वे अपने अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं करेंगी। जन आक्रोश प्रदर्शन का संचालन जिला महामंत्री रेखा राघव ने किया। इस अवसर पर केशव मंडल अध्यक्ष नविता तंवर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शकुंतला कौशिक, जिला उपाध्यक्ष पिंकी नागर, जिला उपाध्यक्ष शालू अरोड़ा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष आरती शर्मा आदि उपस्थित रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *