Beer Side Effects : क्या ठंडी बीयर सेहतमंद है? गर्मी में बीयर गटकने वाले जानें सही जवाब

Beer Side Effects : क्या ठंडी बीयर सेहतमंद है? गर्मी में बीयर गटकने वाले जानें सही जवाब

Beer Side Effects In Male and Female : भयंकर गर्मी में चिल्ड बीयर पीने वालों की मौज है! बात यहीं खत्म नहीं होती; ये इसके कई फायदे भी गिनाते हैं। पर, क्या वाकई ठंडी बीयर सेहतमंद है? इसके पीछे का सच शोध और डॉक्टर से समझिए। जानिए, ठंडी बीयर पीने से शरीर पर किस तरह के साइड इफेक्ट्स दिखते हैं।

बीयर में सिर्फ कैलोरी

बीयर में ‘खाली कैलोरी’ होती है, इसलिए इसका अधिक सेवन आपको वजन बढ़ने और मोटापे की ओर ले जा सकता है, जो कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की जड़ है। अत्यधिक बीयर पीने से आपका वजन अचानक से बढ़ सकता है जो कि हेल्थ के लिहाज से सही नहीं हो सकता।

बीयर पीने के तत्काल दुष्प्रभाव

medicinenet की रिपोर्ट के अनुसार, अत्यधिक मात्रा में बीयर पीने से तुरंत ये प्रभाव पड़ सकते हैं। अक्सर लोग बीयर अधिक ही पीते हैं। अब उन लोगों को निम्नलिखित बातों को समझ लेना चाहिए ताकि समय रहते खुद को बचा पाएं-

  • भ्रम (Confusion) और भावनाओं पर नियंत्रण खोना।
  • याददाश्त का अचानक चले जाना (Blackouts)।
  • उल्टी, दस्त और निम्न रक्त शर्करा (Low blood sugar)।
  • अनियमित दिल की धड़कन।

लंबे समय तक बीयर पीने से इन बीमारियों का खतरा

  • उच्च रक्तचाप (Hypertension)
  • लिवर की गंभीर बीमारियां।
  • कैंसर: स्तन, मुंह, गला, लिवर और कोलन कैंसर।
  • मानसिक स्वास्थ्य: डिप्रेशन, चिंता और याददाश्त की कमी।
  • इम्यून सिस्टम का कमजोर होना।

(इनपुट – pmc.ncbi.nlm.nih.gov)

किसे बीयर बिल्कुल नहीं पीनी चाहिए?

  1. 21 वर्ष से कम आयु के युवा।
  2. गर्भवती महिलाएँ।
  3. ड्राइविंग करने वाले या मशीनरी पर काम करने वाले लोग।
  4. ऐसी दवाएं लेने वाले लोग जो शराब के साथ प्रतिक्रिया (React) कर सकती हैं।
  5. लिवर की बीमारी (Hepatitis) या अग्नाशयशोथ (Pancreatitis) के रोगी।

उम्मीद है कि आपको बीयर पीने के कथित फायदे वाला ज्ञान समझ आ गया होगा। अगर आपको कोई बीयर के फायदे गिनाए तो आप उसे ये आर्टिकल शेयर करके अपना जवाब दे सकते हैं।

Expert Advice : डॉक्टर की राय

डॉ. अमनदीप अग्रवाल (सीनियर फिजिशियन) ने पत्रिका को बताया कि कई लोगों को लगता है कि बीयर पीने से फायदा मिलेगा। जबकि, अल्कोहल किसी भी रूप में लेना नुकसानदेह है। आप बीयर पिएं या रम या व्हिस्की इससे आपको नुकसान ही हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न शोधों और वैज्ञानिक अध्ययनों पर आधारित है, जिसका उद्देश्य केवल जागरूकता बढ़ाना और शैक्षिक जानकारी प्रदान करना है। इसे किसी बीमारी के उपचार या डॉक्टरी सलाह के रूप में न लें। अपनी जीवनशैली या आहार में कोई भी बदलाव करने से पहले किसी योग्य चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *