औरंगाबाद में स्कूटी सवार शख्स पर जानवेला हमला हुआ है। अपराधियों ने पहले कार से स्कूटी में टक्कर मारी। फिर गोली मारकर घायल कर दिया। आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायल की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के ही चिंतावन बिगहा निवासी सुनील कुमार पांडेय उर्फ अरुण पांडेय(49) के रूप में की गई है। घटना अंबा-नबीनगर रोड पर रसोईया गांव के पास की है। सुनील पांडेय अपने बेटे राम बाबू की शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। 20 तारीख को तिलक समारोह संपन्न हुआ था।। आज(27 अप्रैल 2027) पटना बारात लेकर जाना था। इसी सिलसिले में बाजार से शादी का सामान खरीदकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। शादी करने से मना कर रहे थे पीड़ित ने बताया कि कुछ दिनों से एक नंबर से धमकी मिल रही थी कि बेटे की शादी उस लड़की से मत करो। मैंने बात को अनसुना कर दिया। इसके बाद आज बारात की तैयारी में जुटा था। सामान खरीद कर घर लौटने के दौरान स्विफ्ट कार में सवार हमलावरों ने गोली मारी दी। मेरे सिर में गोली मारना चाहते थे, लेकिन उनका निशाना चूक गया। सड़क पर गिरते ही दागी बुलेट प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी स्कूटी में पीछे से टक्कर मारी है। सड़क पर गिरते ही गोली चला दी। बुलेट आंख के नीचे लगी है। इस बीच हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने कुटंबा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हमलावर रेकी कर रहे थे ग्रामीणों का कहना है कि हमलावर पिछले दो-तीन दिनों से इलाके में संदिग्ध रूप से घूम रहे थे। घटनास्थल के आसपास रेकी कर रहे थे। वारदात में इस्तेमाल की कार की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी हुई थी, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। सुनियोजित साजिश की आशंका जताई जा रही है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस हमले की सूचना मिलते ही कुटंबा पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है। ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। औरंगाबाद में स्कूटी सवार शख्स पर जानवेला हमला हुआ है। अपराधियों ने पहले कार से स्कूटी में टक्कर मारी। फिर गोली मारकर घायल कर दिया। आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायल की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के ही चिंतावन बिगहा निवासी सुनील कुमार पांडेय उर्फ अरुण पांडेय(49) के रूप में की गई है। घटना अंबा-नबीनगर रोड पर रसोईया गांव के पास की है। सुनील पांडेय अपने बेटे राम बाबू की शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। 20 तारीख को तिलक समारोह संपन्न हुआ था।। आज(27 अप्रैल 2027) पटना बारात लेकर जाना था। इसी सिलसिले में बाजार से शादी का सामान खरीदकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। शादी करने से मना कर रहे थे पीड़ित ने बताया कि कुछ दिनों से एक नंबर से धमकी मिल रही थी कि बेटे की शादी उस लड़की से मत करो। मैंने बात को अनसुना कर दिया। इसके बाद आज बारात की तैयारी में जुटा था। सामान खरीद कर घर लौटने के दौरान स्विफ्ट कार में सवार हमलावरों ने गोली मारी दी। मेरे सिर में गोली मारना चाहते थे, लेकिन उनका निशाना चूक गया। सड़क पर गिरते ही दागी बुलेट प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी स्कूटी में पीछे से टक्कर मारी है। सड़क पर गिरते ही गोली चला दी। बुलेट आंख के नीचे लगी है। इस बीच हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने कुटंबा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हमलावर रेकी कर रहे थे ग्रामीणों का कहना है कि हमलावर पिछले दो-तीन दिनों से इलाके में संदिग्ध रूप से घूम रहे थे। घटनास्थल के आसपास रेकी कर रहे थे। वारदात में इस्तेमाल की कार की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी हुई थी, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। सुनियोजित साजिश की आशंका जताई जा रही है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस हमले की सूचना मिलते ही कुटंबा पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है। ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।


