पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के जगदल में पीएम मोदी की रैली से पहले रविवार रात BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। इस दौरान पत्थरबाजी, फायरिंग और देसी बम भी फेंके गए। इसमें तीन लोग घायल हुए, जबकि एक CISF जवान के पैर में गोली लगी है। दरअसल, जगदल के जलेबी माठ मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होनी है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि रैली के लिए लगाए गए पोस्टर और झंडे फाड़ दिए गए। शिकायत करने थाने पहुंचे तो TMC समर्थक आ गए। थाने के सामने ही बहस के बाद झड़प शुरू हो गई। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, भाटपाड़ा सीट से भाजपा उम्मीदवार पवन कुमार सिंह के घर पर देसी बम भी फेंका गया। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। राज्य में 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। बंगाल चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट्स… बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे फेज का चुनाव
बंगाल- PM की रैली से पहले BJP-TMC समर्थकों में झड़प:CISF जवान को गोली लगी, 3 घायल; BJP उम्मीदवार के घर पर देसी बम फेंका


