गोदाम में बिजली का तार जोड़ते समय युवक की मौत:परिजनों ने मालिक के घर शव रखकर किया हंगामा

गोदाम में बिजली का तार जोड़ते समय युवक की मौत:परिजनों ने मालिक के घर शव रखकर किया हंगामा

मधुबनी के कोतवाली चौक स्थित दुर्गा मंदिर के पास शनिवार शाम एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक एक निजी गोदाम में काम करता था और बिजली का तार जोड़ते समय यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान सुजीत कुमार के रूप में हुई है। उसे गोदाम मालिक प्रद्युम्न कुमार ने सरकारी बिजली लाइन में गोदाम का तार जोड़ने के लिए कहा था। नंगे तार को जोड़ते समय सुजीत को करंट लगा और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद सुजीत के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। वे सुजीत के शव को गोदाम मालिक प्रद्युम्न कुमार के घर के सामने रखकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। परिजनों के हंगामे को देखकर प्रद्युम्न कुमार का पूरा परिवार घर में ताला लगाकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर नगर थाना मधुबनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में सुजीत कुमार के भाई ने पुलिस को पूरी जानकारी दी है। मधुबनी के कोतवाली चौक स्थित दुर्गा मंदिर के पास शनिवार शाम एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक एक निजी गोदाम में काम करता था और बिजली का तार जोड़ते समय यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान सुजीत कुमार के रूप में हुई है। उसे गोदाम मालिक प्रद्युम्न कुमार ने सरकारी बिजली लाइन में गोदाम का तार जोड़ने के लिए कहा था। नंगे तार को जोड़ते समय सुजीत को करंट लगा और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद सुजीत के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। वे सुजीत के शव को गोदाम मालिक प्रद्युम्न कुमार के घर के सामने रखकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। परिजनों के हंगामे को देखकर प्रद्युम्न कुमार का पूरा परिवार घर में ताला लगाकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर नगर थाना मधुबनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में सुजीत कुमार के भाई ने पुलिस को पूरी जानकारी दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *