जमुई जिले के गिद्धेश्वर स्थित गंभीरा पहाड़ में सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बरामद किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें एक देशी राइफल मिली है। एसएसबी की 16वीं वाहिनी की ‘ए’ समवाय परासी को यह सफलता मिली। बल को सूचना मिली थी कि गंभीरा पहाड़ के जंगल क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों, असामाजिक तत्वों या संदिग्ध नक्सलियों द्वारा अवैध हथियार और गोला-बारूद छिपाकर रखा गया है। विशेष सर्च अभियान दल का गठन किया गया इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए, 16वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट शैलेश कुमार के निर्देश पर एक विशेष सर्च अभियान दल का गठन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व ‘ए’ समवाय के कमांडर निरीक्षक पंकज कुमार ने किया, जिसमें 14 जवान और गरही थाना के आरक्षी संतोष कुमार शामिल थे। टीम ने गिद्धेश्वर रेंज के गंभीरा पहाड़ स्थित मालिन नाला क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल में छिपाकर रखी गई एक लॉन्ग बैरल बोल्ट एक्शन देशी राइफल बरामद हुई। राइफल जंग लगी हुई और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त थी। हथियार को सुरक्षित बाहर निकाला गया सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए हथियार को सुरक्षित बाहर निकाला गया और आगे की कार्रवाई के लिए गरही थाना में जमा करा दिया गया है। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जमुई जिले के गिद्धेश्वर स्थित गंभीरा पहाड़ में सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बरामद किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें एक देशी राइफल मिली है। एसएसबी की 16वीं वाहिनी की ‘ए’ समवाय परासी को यह सफलता मिली। बल को सूचना मिली थी कि गंभीरा पहाड़ के जंगल क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों, असामाजिक तत्वों या संदिग्ध नक्सलियों द्वारा अवैध हथियार और गोला-बारूद छिपाकर रखा गया है। विशेष सर्च अभियान दल का गठन किया गया इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए, 16वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट शैलेश कुमार के निर्देश पर एक विशेष सर्च अभियान दल का गठन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व ‘ए’ समवाय के कमांडर निरीक्षक पंकज कुमार ने किया, जिसमें 14 जवान और गरही थाना के आरक्षी संतोष कुमार शामिल थे। टीम ने गिद्धेश्वर रेंज के गंभीरा पहाड़ स्थित मालिन नाला क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल में छिपाकर रखी गई एक लॉन्ग बैरल बोल्ट एक्शन देशी राइफल बरामद हुई। राइफल जंग लगी हुई और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त थी। हथियार को सुरक्षित बाहर निकाला गया सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए हथियार को सुरक्षित बाहर निकाला गया और आगे की कार्रवाई के लिए गरही थाना में जमा करा दिया गया है। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।


