कैथल में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत:कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, दो बच्चों का पिता

कैथल में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत:कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, दो बच्चों का पिता

कैथल के कलायत में गोल मार्केट के पास एक कार ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक करीब 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति को चोटें आई हैं। हादसा देर रात को हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तुरंत कलायत पुलिस को दी। डॉक्टरों ने बताया मृत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को भी वहां पर बुला लिया। परिजनों की सहायता से व्यक्ति को कैथल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके दूसरे साथी का उपचार करवाया गया। मृतक व्यक्ति की पहचान कलायत के रहने वाले अनिल कुमार के रूप में हुई है। वह दो बच्चों का पिता था। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं। घायल अमित का उपचार करवाया गया। दुकान से घर जा रहा था कलायत थाना एसएचओ सुभाष चंद्र ने बताया कि अनिल कैटलफीड विक्रेता का काम करता था। रात को अपनी दुकान से काम से फारिग होने के बाद अपने एक अन्य दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जा रहा था। जैसे ही वह कलायत में गोल मार्केट के पास पहुंचे तो यह हादसा हो गया। कार के ड्राइवर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें अनिल की मौत हो गई, जबकि उसके दूसरे साथी को चोटें आई है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। इस संबंध में परिजनों का बयान दर्ज किए जाएंगे। परिजनों के बयान के अनुसार मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *