गहलोत बोले-बीजेपी के कुकर्मों से 34 दिन होटलों में रहे:सीएम,मदन राठौड़ चाहते हैं मैं पायलट का नाम लूं ये मानेसर गए थे ताकि हमारे झगड़े हों

गहलोत बोले-बीजेपी के कुकर्मों से 34 दिन होटलों में रहे:सीएम,मदन राठौड़ चाहते हैं मैं पायलट का नाम लूं ये मानेसर गए थे ताकि हमारे झगड़े हों

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने ​कहा है कि बीजेपी ने हॉर्स ट्रेडिंग से सरकारें गिराईं, राजस्थान में भी कसर नहीं रखी। ये बार बार सीएम भजनलाल और मदन राठौड़ हमारे हमारे ऊपर बोलते हैं। वो चाहते हैं कि सचिन पायलट का नाम लूं कि ये लोग मानेसर गए थे। वो चाहते हैं कि नाम लें तो इनकी लड़ाई शुरू हो जाए। मैं इनको दोष देता हूं। तुमने हॉर्स ट्रेडिंग कितने लोगों के साथ की, आपने छोड़ा क्या राजस्थान वालों को? हम तो एकजुट हैं। गहलोत जयपुर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। गहलोत ने कहा- इनको पूछो आपने कोई कमी रखी क्या राजस्थान में? 34 दिन होटल में रहे हम लोग इनके कुकर्मों से, कुकृत्यों से। बीजेपी के जो नेता लोग थे तो जनता समझ नहीं रही है क्या? ठीक है, चुनाव में हम लोग कामयाब नहीं पाए। पीएम मोदी औ अमित शाह ने खूब झूठ बोले थे। चुनाव जीतना अलग बात है, पर जो तमाशा कर रहे हैं लोग, कहां कहां नहीं हो रहा है। गहलोत ने कहा- वेस्ट बंगाल में क्या हो रहा है सब देख रहे हैं। इनका विश्वास नहीं है डेमोक्रेसी में, और अगर अभी नई पीढ़ी देश की नहीं समझी, देश वाले नहीं समझेंगे तो सबको भुगतना पड़ेगा। पहले बीजेपी ने राघव चड्ढा को भी तंग किया था राघव चड्डा के बीजेपी में शामिल होने के मुद्दे पर गहलोत ने कहा- बीजेपी वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आएंगे। ये देश में लगातार डेमोक्रेसी की हत्या कर रहे हैं। सबके सामने डेमोक्रेसी कमजोर हो रही है ये मानना पड़ेगा। सब एजेंसियां इनके काबू में हैं,राज्यसभा सासंद मित्तल के अभी छापे पड़े। पहले बीजेपी ने राघव चड्ढा को भी तंग किया था, बाकी सासंदों के नाम इन्होंने शराब घोटाले में नाम डाल रखे थे। पर पूरा देश देख रहा है कि क्या हो रहा है? बीजेपी ने हॉर्स ट्रेडिंग से सरकारें गिराईं गहलोत ने कहा- मोदी और अमित शाह को भ्रम है। अब इनका भ्रम टूटेगा। पूरे मुल्क में लोग समझ गए हैं कि ये हिंदुत्व के नाम पर राजनीति करते हैं। हिंदुत्व को मजबूत करने क्या काम किया? खाली भड़काने के अलावा क्या काम किया ? और अब देखिए आज ये घटना हुई है, कम घटना है क्या? वाशिंग मशीन लगी हुई है, सब बिल्कुल ठीक हो जाएंगे। किसी खिलाफ में कोई केस रहेगा ही नहीं। ये वाशिंग मशीन जो पकड़ रखी इन्होंने , कांग्रेस के लोगों को तोड़ा इन्होंने महाराष्ट्र में, कर्नाटक में, मध्य प्रदेश में, यहां पर भी कमी नहीं रखी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *