मोतिहारी में स्नेक बाइट से युवक की मौत:पत्नी ने बिस्तर पर देखा , ग्रामीणों ने सांप को डिब्बे में बंद किया

मोतिहारी में स्नेक बाइट से युवक की मौत:पत्नी ने बिस्तर पर देखा , ग्रामीणों ने सांप को डिब्बे में बंद किया

मोतिहारी के सुगौली प्रखंड की उत्तरी छपरा बहास पंचायत के भवानीपुर गांव में सांप काटने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलुआ टोला भवानीपुर निवासी स्वर्गीय रामाश्रय सहनी के पुत्र बलिस्टर सहनी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात बलिस्टर सहनी खाना खाने के बाद अपने घर में सो रहे थे। देर रात एक जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया। दुर्भाग्यवश, घटना के समय उन्हें इसकी जानकारी नहीं हो सकी, जिससे उनकी हालत धीरे-धीरे गंभीर होती चली गई। परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती कुछ समय बाद जब उनकी पत्नी कमरे में पहुंचीं, तो बिस्तर पर सांप को देखकर घबरा गईं और शोर मचाने लगीं। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर दिया। ग्रामीणों ने जब बलिस्टर सहनी को उठाया, तो वे अचेत अवस्था में पाए गए। परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए नजदीकी चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शव पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसआई जयप्रकाश सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। इस दुखद घटना पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पूर्व मंत्री रामचन्द्र सहनी, पूर्व मुखिया ललित सहनी, पैक्स अध्यक्ष अभय कुमार, बिनोद ठाकुर, पवन चौरसिया, सरपंच महेंद्र सहनी, उपेंद्र सहनी और संतलाल सहनी सहित अन्य लोगों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग भी की है। मोतिहारी के सुगौली प्रखंड की उत्तरी छपरा बहास पंचायत के भवानीपुर गांव में सांप काटने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलुआ टोला भवानीपुर निवासी स्वर्गीय रामाश्रय सहनी के पुत्र बलिस्टर सहनी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात बलिस्टर सहनी खाना खाने के बाद अपने घर में सो रहे थे। देर रात एक जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया। दुर्भाग्यवश, घटना के समय उन्हें इसकी जानकारी नहीं हो सकी, जिससे उनकी हालत धीरे-धीरे गंभीर होती चली गई। परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती कुछ समय बाद जब उनकी पत्नी कमरे में पहुंचीं, तो बिस्तर पर सांप को देखकर घबरा गईं और शोर मचाने लगीं। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर दिया। ग्रामीणों ने जब बलिस्टर सहनी को उठाया, तो वे अचेत अवस्था में पाए गए। परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए नजदीकी चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शव पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसआई जयप्रकाश सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। इस दुखद घटना पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पूर्व मंत्री रामचन्द्र सहनी, पूर्व मुखिया ललित सहनी, पैक्स अध्यक्ष अभय कुमार, बिनोद ठाकुर, पवन चौरसिया, सरपंच महेंद्र सहनी, उपेंद्र सहनी और संतलाल सहनी सहित अन्य लोगों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग भी की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *