भागलपुर में पांच कथित पत्रकारों की गिरफ्तारी हुई है। सभी पर रंगदारी मांगने का आरोप है। मामला, जोगसर थाना क्षेत्र के माणिक सरकार स्थित एक निजी रेस्टोरेंट का है। गुरुवार को कथित पत्रकारों का एक टीम दो युवतियों के साथ रेस्टोरेंट पहुंचा। रेस्टोरेंट संचालक को अवैध तरीके से रेस्टोरेंट संचालित करने और उसका लाइसेंस नहीं होने की बात कहते हुए एक लाख रुपए प्रति माह रंगदारी मांगी। इस पूरे मामले में रेस्टोरेंट संचालक ने ऑडियो-वीडियो रिकॉर्ड कर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई। रेस्टोरेंट संचालक अभिषेक ने अपने आवेदन में बताया कि मीडिया कंपनी के माइक लेकर कुछ लोग मेरे रेस्टोरेंट आए। उन्होंने कहा कि तुम अवैध तरीके से रेस्टोरेंट को संचालित कर रहे हो। हम लोग 10 लोग हैं, प्रत्येक महीने एक लाख देना होगा। नहीं देने पर कहा कि अंजाम बुरा होगा, शाम में बुलेटिन है। रेस्टोरेंट से संबंधित नेगेटिव न्यूज़ को प्रसारित करेंगे। घटना के वक्त रेस्टोरेंट के अंदर कई कस्टमर भी मौजूद थे। रेस्टोरेंट संचालक ने डायल 112 की टीम को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को समझा और तब कथित पत्रकारों का रुख बदल गया और उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट में हम लोग खाना खाने के लिए आए हैं। इस दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों से बयान भी लिया। 5 मिनट के बाद थानेदार मंटू कुमार अपने दल-बल के साथ रेस्टोरेंट पहुंचे और पांचों कथित पत्रकारों को हिरासत में लेकर थाना ले गए। थानेदार ने रेस्टोरेंट संचालक से घटना से जुड़ी 7 सीसीटीवी फुटेज, ऑडियो रिकॉर्डिंग सहित अन्य महत्वपूर्ण सबूत भी संकलित किए हैं। इस पूरे मामले में रेस्टोरेंट संचालक के तरफ से पुलिस को लिखित आवेदन दी गई है और दोषियों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। बदमाशों से पुलिस कर रही पूछताछ रेस्टोरेंट संचालक ने अपने आवेदन में अरविंद यादव अजय यादव मो समीउल्लाह, रश्मि कुमारी कोमल कुमारी और संजीव मिश्रा पर रंगदारी वसूलने का आरोप लगाया है। फिलहाल सभी लोगों को पुलिस पकड़ कर आगे की पूछताछ कर रही है। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया रेस्टोरेंट संचालक से सच को इक्ट्ठा किया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने पर सभी को जेल भेजा जाएगा। भागलपुर में पांच कथित पत्रकारों की गिरफ्तारी हुई है। सभी पर रंगदारी मांगने का आरोप है। मामला, जोगसर थाना क्षेत्र के माणिक सरकार स्थित एक निजी रेस्टोरेंट का है। गुरुवार को कथित पत्रकारों का एक टीम दो युवतियों के साथ रेस्टोरेंट पहुंचा। रेस्टोरेंट संचालक को अवैध तरीके से रेस्टोरेंट संचालित करने और उसका लाइसेंस नहीं होने की बात कहते हुए एक लाख रुपए प्रति माह रंगदारी मांगी। इस पूरे मामले में रेस्टोरेंट संचालक ने ऑडियो-वीडियो रिकॉर्ड कर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई। रेस्टोरेंट संचालक अभिषेक ने अपने आवेदन में बताया कि मीडिया कंपनी के माइक लेकर कुछ लोग मेरे रेस्टोरेंट आए। उन्होंने कहा कि तुम अवैध तरीके से रेस्टोरेंट को संचालित कर रहे हो। हम लोग 10 लोग हैं, प्रत्येक महीने एक लाख देना होगा। नहीं देने पर कहा कि अंजाम बुरा होगा, शाम में बुलेटिन है। रेस्टोरेंट से संबंधित नेगेटिव न्यूज़ को प्रसारित करेंगे। घटना के वक्त रेस्टोरेंट के अंदर कई कस्टमर भी मौजूद थे। रेस्टोरेंट संचालक ने डायल 112 की टीम को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को समझा और तब कथित पत्रकारों का रुख बदल गया और उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट में हम लोग खाना खाने के लिए आए हैं। इस दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों से बयान भी लिया। 5 मिनट के बाद थानेदार मंटू कुमार अपने दल-बल के साथ रेस्टोरेंट पहुंचे और पांचों कथित पत्रकारों को हिरासत में लेकर थाना ले गए। थानेदार ने रेस्टोरेंट संचालक से घटना से जुड़ी 7 सीसीटीवी फुटेज, ऑडियो रिकॉर्डिंग सहित अन्य महत्वपूर्ण सबूत भी संकलित किए हैं। इस पूरे मामले में रेस्टोरेंट संचालक के तरफ से पुलिस को लिखित आवेदन दी गई है और दोषियों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। बदमाशों से पुलिस कर रही पूछताछ रेस्टोरेंट संचालक ने अपने आवेदन में अरविंद यादव अजय यादव मो समीउल्लाह, रश्मि कुमारी कोमल कुमारी और संजीव मिश्रा पर रंगदारी वसूलने का आरोप लगाया है। फिलहाल सभी लोगों को पुलिस पकड़ कर आगे की पूछताछ कर रही है। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया रेस्टोरेंट संचालक से सच को इक्ट्ठा किया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने पर सभी को जेल भेजा जाएगा।


