‘थानेदार कहते हैं, गई होगी एंजॉय कर के आ जाएगी’:महिलाओं पर विवादित बयान पर पप्पू यादव की सफाई, कहा- नीतीश को मोदी गाली देते हैं

‘थानेदार कहते हैं, गई होगी एंजॉय कर के आ जाएगी’:महिलाओं पर विवादित बयान पर पप्पू यादव की सफाई, कहा- नीतीश को मोदी गाली देते हैं

महिलाओं पर दिए विवादित बयान के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव चौतरफा घिर गए हैं। अब गुरुवार को सोशल मीडिया पर लाइव आकर उन्होंने अपनी सफाई दी है। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिलाओं पर दिए बयान को याद दिलाया। पप्पू यादव ने कहा, ‘नीतीश कुमार ने भी विधानसभा में महिलाओं को लेकर बयान दिया था, उसको याद कीजिए। उनका उस समय बयान कुछ और था बीजेपी वालों ने कुछ और बना दिया। नीतीश कुमार को भी मोदी जी ने गाली तक दे दी थी। मेरे बयान को भी तोड़ मरोड़ कर पेश कर दिया गया, मेरा वह बोलने का मतलब नहीं था। बिहार में पिछले कुछ दिनों में दर्जनों बलात्कार की घटना हुई है। कई मामले तो निकल नहीं पाते है। थानेदार कहते है, अरे गई होगी एंजॉय कर के आ जाएगी।’ नालंदा में बोले- बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया नालंदा में मीडिया से बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि मेरा संघर्ष उन नेताओं के खिलाफ है जो महिलाओं पर “गिद्ध दृष्टि” रखते हैं। कई बड़े नेताओं और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के वीडियो और साक्ष्य मौजूद हैं, लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं होती। पप्पू यादव ने कहा, “मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। मैं हमेशा महिलाओं के मान-सम्मान के साथ खड़ा रहा हूं। अगर मेरे किसी बयान से राजनीति में सक्रिय महिलाओं को ठेस पहुंची है तो मैं उनसे क्षमा मांगता हूं, लेकिन उन भ्रष्ट नेताओं से नहीं जो बेटियों का शोषण करते हैं।
अनंत सिंह का पलटवार, पूछा- पहले अपनी पत्नी से पूछें पप्पू यादव के बयान पर मोकामा विधायक अनंत सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा, “जब सांसद कहते हैं कि 90 प्रतिशत महिलाएं राजनीति में आने के लिए बेड का सहारा लेती हैं, तो पहले पप्पू यादव अपनी पत्नी से पूछें कि वे कैसे राजनीति में आई थीं। फेसबुक लाइव में बयान पर अड़े थे पप्पू यादव इससे पहले मंगलवार को पप्पू यादव ने फेसबुक लाइव में कहा था कि महिलाओं को राजनीति में आने के लिए शोषण से गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं के साथ अन्याय के कई उदाहरण हैं, लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने कहा, “NEET की बच्ची, मणिपुर की बच्ची, इंजीनियरिंग कॉलेज की बच्ची सबकी लड़ाई मैं लड़ रहा हूं। आसाराम से लेकर कई बाबाओं और नेताओं पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होती। महिलाओं पर दिए विवादित बयान के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव चौतरफा घिर गए हैं। अब गुरुवार को सोशल मीडिया पर लाइव आकर उन्होंने अपनी सफाई दी है। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिलाओं पर दिए बयान को याद दिलाया। पप्पू यादव ने कहा, ‘नीतीश कुमार ने भी विधानसभा में महिलाओं को लेकर बयान दिया था, उसको याद कीजिए। उनका उस समय बयान कुछ और था बीजेपी वालों ने कुछ और बना दिया। नीतीश कुमार को भी मोदी जी ने गाली तक दे दी थी। मेरे बयान को भी तोड़ मरोड़ कर पेश कर दिया गया, मेरा वह बोलने का मतलब नहीं था। बिहार में पिछले कुछ दिनों में दर्जनों बलात्कार की घटना हुई है। कई मामले तो निकल नहीं पाते है। थानेदार कहते है, अरे गई होगी एंजॉय कर के आ जाएगी।’ नालंदा में बोले- बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया नालंदा में मीडिया से बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि मेरा संघर्ष उन नेताओं के खिलाफ है जो महिलाओं पर “गिद्ध दृष्टि” रखते हैं। कई बड़े नेताओं और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के वीडियो और साक्ष्य मौजूद हैं, लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं होती। पप्पू यादव ने कहा, “मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। मैं हमेशा महिलाओं के मान-सम्मान के साथ खड़ा रहा हूं। अगर मेरे किसी बयान से राजनीति में सक्रिय महिलाओं को ठेस पहुंची है तो मैं उनसे क्षमा मांगता हूं, लेकिन उन भ्रष्ट नेताओं से नहीं जो बेटियों का शोषण करते हैं।
अनंत सिंह का पलटवार, पूछा- पहले अपनी पत्नी से पूछें पप्पू यादव के बयान पर मोकामा विधायक अनंत सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा, “जब सांसद कहते हैं कि 90 प्रतिशत महिलाएं राजनीति में आने के लिए बेड का सहारा लेती हैं, तो पहले पप्पू यादव अपनी पत्नी से पूछें कि वे कैसे राजनीति में आई थीं। फेसबुक लाइव में बयान पर अड़े थे पप्पू यादव इससे पहले मंगलवार को पप्पू यादव ने फेसबुक लाइव में कहा था कि महिलाओं को राजनीति में आने के लिए शोषण से गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं के साथ अन्याय के कई उदाहरण हैं, लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने कहा, “NEET की बच्ची, मणिपुर की बच्ची, इंजीनियरिंग कॉलेज की बच्ची सबकी लड़ाई मैं लड़ रहा हूं। आसाराम से लेकर कई बाबाओं और नेताओं पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होती।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *