रुपहारा में घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी:जेवरात, नकदी और कीमती सामान ले उड़े चोर, गांव के ही कुछ लोगों पर संदेह

रुपहारा में घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी:जेवरात, नकदी और कीमती सामान ले उड़े चोर, गांव के ही कुछ लोगों पर संदेह

पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रुपहारा गांव में एक घर से लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान की चोरी हो गई। चोरों ने घर का ताला तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित अरुण कुमार ने बुधवार को इस संबंध में थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है। यह घटना 21 अप्रैल 2026 को हुई, जब पीड़ित अरुण कुमार का परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए रक्सौल गया हुआ था। घर पर अकेले अरुण कुमार थे, जो शाम करीब 7 बजे टहलने निकले थे। रात लगभग 9 बजे जब वे घर लौटे, तो उन्होंने मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ पाया। घर के अंदर प्रवेश करने पर गोदरेज, पेटी सहित सभी सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर के अलग-अलग कमरों से सोने-चांदी के कई जेवरात, लगभग 1.20 लाख रुपये नकद, एक डीएसएलआर कैमरा और एक वीडियो कैमरा सहित अन्य मूल्यवान वस्तुएं चुरा लीं। पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। अरुण कुमार ने गांव के ही कुछ लोगों पर संदेह व्यक्त किया है और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द चोरी हुए सामान को बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने उनके आवेदन के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रुपहारा गांव में एक घर से लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान की चोरी हो गई। चोरों ने घर का ताला तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित अरुण कुमार ने बुधवार को इस संबंध में थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है। यह घटना 21 अप्रैल 2026 को हुई, जब पीड़ित अरुण कुमार का परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए रक्सौल गया हुआ था। घर पर अकेले अरुण कुमार थे, जो शाम करीब 7 बजे टहलने निकले थे। रात लगभग 9 बजे जब वे घर लौटे, तो उन्होंने मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ पाया। घर के अंदर प्रवेश करने पर गोदरेज, पेटी सहित सभी सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर के अलग-अलग कमरों से सोने-चांदी के कई जेवरात, लगभग 1.20 लाख रुपये नकद, एक डीएसएलआर कैमरा और एक वीडियो कैमरा सहित अन्य मूल्यवान वस्तुएं चुरा लीं। पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। अरुण कुमार ने गांव के ही कुछ लोगों पर संदेह व्यक्त किया है और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द चोरी हुए सामान को बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने उनके आवेदन के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *