Raipur: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बयान पर छत्तीसगढ़ के सीएम साय भड़के

Raipur: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बयान पर छत्तीसगढ़ के सीएम साय भड़के

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव (PappuYadav) के बयान पर पलटवार किया है। सीएम साय ने 22 अप्रैल को रायपुर (Raipur) में कहा कि पप्पू यादव की सोच बहुत गलत है। हमारे देश में प्राचीनकाल से नारियों का सम्मान हुआ है। आज भी हर क्षेत्र में सबसे आगे हमारी माताएं-बहनें हैं। बता दें सांसद पप्पू यादव ने विवादित बयान दिया कि ’90 प्रतिशत महिलाओं का राजनीतिक कॅरियर नेताओं के बेड से शुरू होता है।’ वहीं, सीएम साय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी को आतंकवादी (Terrorists) कहने पर कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे ऐसे नहीं थे। लग रहा है कि खरगे पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की संगति का असर हो रहा है।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी को कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने आतंकवादी कहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *