Divyanka Sirohi Dies Due To Heart Attack: हरियाणवी म्यूजिक और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्यांका सिरोही का महज 30 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर के सामने आते ही उनके चाहने वालों और पूरी इंडस्ट्री में गहरा शोक फैल गया है।
अचानक आई खबर से स्तब्ध हुए फैंस (Divyanka Sirohi Dies Due To Heart Attack)
दिव्यांका सिरोही के निधन की सूचना मिलते ही सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई। कई कलाकारों और उनके सहयोगियों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनकी सरलता और मेहनत को याद किया। कम उम्र में इस तरह अचानक दुनिया को अलविदा कहना हर किसी के लिए एक बड़ा झटका है।
हालांकि उनके परिवार की ओर से अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन उनके करीबी लोगों के अनुसार वह पूरी तरह सक्रिय थीं और अपने काम में लगातार व्यस्त भी थीं।


