अनूपपुर में 5वीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद:गर्मी के चलते जिला शिक्षा विभाग का निर्णय; 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत रहेंगी

अनूपपुर में 5वीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद:गर्मी के चलते जिला शिक्षा विभाग का निर्णय; 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत रहेंगी

अनूपपुर जिले में बढ़ती गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला शिक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कलेक्टर के अनुमोदन के बाद, जिला शिक्षा अधिकारी ने प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वीं तक के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में 22 से 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल का समय पहले की तरह ही रहेगा। इन कक्षाओं का संचालन सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। शिक्षकों के लिए कोई अवकाश नहीं टीचरों के लिए कोई अवकाश नहीं है। इस दौरान वे स्कूल में उपस्थित रहकर नामांकन प्रक्रिया, अपार (APAAR) आईडी निर्माण, साइकिल वितरण और निःशुल्क पुस्तक वितरण संबंधी डेटा ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट करने का कार्य पूरा करेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अवकाश केवल नियमित कक्षाओं के लिए है। यदि शासन की ओर से पूर्व से कोई परीक्षा या आवश्यक शैक्षणिक कार्यक्रम निर्धारित है, तो वह अपनी पुरानी समय-सारणी के अनुसार ही संचालित होगा और इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। स्कूल के समय में बदलाव की मांग पर फैसला जिला शिक्षा अधिकारी तुला राम आर्मों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जिले के तापमान में अचानक वृद्धि दर्ज की गई है। दोपहर के समय लू जैसी स्थिति बनने लगी थी, जिससे छोटे बच्चों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया था। अभिभावक भी लंबे समय से स्कूल के समय में बदलाव या छुट्टी की मांग कर रहे थे। इसी गंभीरता को देखते हुए यह नया आदेश जारी किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *