गाजियाबाद में 40 डिग्री तापमान में गर्म हवाएं:अगले 3 दिनों में 42 डिग्री तापमान पहुंचने से झेलनी होगी भीषण गर्मी

गाजियाबाद में 40 डिग्री तापमान में गर्म हवाएं:अगले 3 दिनों में 42 डिग्री तापमान पहुंचने से झेलनी होगी भीषण गर्मी

गाजियाबाद में भीषण गर्मी की दस्तक शुरु हो चुकी है। अप्रैल माह में 8 दिन और बचे हैं। ऐसे में लगातार तापमान बढ़ने लगा है। आज दूसरे दिन भी दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा।हवाओं की गति तेज है, लोगों को दिन में गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा। अगले 3 दिनों में तापमान और भी बढ़ेगा, जिससे लोगों को और भी अधिक गर्मी का सामना करना होगा। आज दिन का तापमान जानिए सुबह के समय तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सुबह से तेज धूप है। हवा की गति अधिक है, जहां दोपहर के समय सन्नाटा पसरने लगा है।आज हवा की गति भी 14 किलोमीटर प्रति घंटा से है। अगले 48 घंटे में दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की ओर भी बढ़ोतरी होगी। सरकारी स्कूलों में बदला समय गाजियाबाद में कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के सरकारी स्कूलों में समय बदला गया है। सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक स्कूलों में पढाई चल रही है। जबकि शिक्षकों को दोपहर 1:30 बजे तक स्कूलों में रुकना पड़ रहा है। यह समय 21 अप्रैल से लागू किया गया, इससे पहले सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक स्कूलों का समय था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *