मनसा देवी मंदिर व्यवस्था पर रॉकी मित्तल का तंज:काउंटर पर बोले-माता से कितने रुपए में बात करवा दोगे, हथियारबंद पुलिसकर्मियों पर उठाए सवाल

मनसा देवी मंदिर व्यवस्था पर रॉकी मित्तल का तंज:काउंटर पर बोले-माता से कितने रुपए में बात करवा दोगे, हथियारबंद पुलिसकर्मियों पर उठाए सवाल

हरियाणवी गायक रॉकी मित्तल ने माता मनसा देवी मंदिर की व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। मंदिर के दर्शन करने के लिए पहुंचे रॉकी मित्तल ने पूरे घटनाक्रम के 2 VIDEO बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कीपोस्ट किए हैं। जिसको करीब 8 लाख लोग देख चुके हैं। माता मनसा देवी मंदिर की पार्किंग से लेकर रॉकी मित्तल ने माता मंडप तक पूरा माहौल राकी मित्तल ने अपनी वीडियो में लाइव दिखाया। दर्शन करने तक राकी मित्तल की 3 जगह पर व्यवस्था में लगे लोगों से बहस भी हुई। जिसके बाद रॉकी मित्तल ने प्रकरण की शिकायत व व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए मंत्री विपुल गोयल से भी बातचीत की है। वहीं कमिश्नर सिबास कविराज से बात कर उन्होंने पुलिसिया प्रणाली की शिकायत की है। दैनिक भास्कर ऐप से बातचीत में रॉकी मित्तल ने कहा कि पूरे देश के मंदिरों में VIP कॅल्चर के नाम पर यही हाल है। रसीद के बावजूद मुझे लाइन में लगाया गया। मैंने सक्षम स्तर पर शिकायत रखी है, कमिश्नर ने एक-दिन में व्यवस्था बदलने की बात कही है। वहीं मंत्री ने भी पंचकूला प्रशासन के साथ बैठक करने की बात कही है। अब जानिए राकी मित्तल ने क्या मुद्दा उठाया…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *