लालगंज सररिया में आग से 8-10 घर जलकर राख:समय पर दमकल नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश, मुआवजे की मांग की

लालगंज सररिया में आग से 8-10 घर जलकर राख:समय पर दमकल नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश, मुआवजे की मांग की

लालगंज थाना क्षेत्र के सररिया पंचायत के वार्ड नंबर 08 स्थित खंजाहाचक दलित बस्ती में भीषण आग लग गई। इस घटना में लगभग आठ से दस घर जलकर राख हो गए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अगलगी की इस घटना में एक मवेशी और चार बकरियों की जलकर मौत हो गई। घरों में रखा सारा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया, जिससे पीड़ित परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। आग बुझाने और एक बच्चे को बचाने की कोशिश में संगम देवी और कोकली देवी के हाथ बुरी तरह झुलस गए। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए लालगंज रेफरल अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना पर अग्निशमन टीम को बुलाया गया, लेकिन दमकल के पहुंचने में देरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। स्थानीय लोगों ने अपने सीमित संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर पहले छोटी दमकल पहुंची, जिससे आग पर काबू पाने में अधिक समय लगा। लोगों ने लोकसभा चुनाव के दौरान चिराग पासवान द्वारा लालगंज प्रखंड में दमकल सुविधा उपलब्ध कराने के वादे का भी जिक्र किया, जो अब तक पूरा नहीं हुआ है। बड़ी दमकल हाजीपुर से पहुंची, लेकिन तब तक अधिकांश संपत्ति जल चुकी थी। इस भीषण अगलगी में विटेश्वर राम, निरसंन राम, सुरेंद्र राम, नागेश्वर राम, संतोष राम, रंजीत राम, सुनील राम, अमन राम, राम शोगारथ राम और सविन्द्र राम सहित कई परिवारों के आशियाने पूरी तरह बर्बाद हो गए। पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द राहत सामग्री और उचित मुआवजे की मांग की है। लालगंज थाना क्षेत्र के सररिया पंचायत के वार्ड नंबर 08 स्थित खंजाहाचक दलित बस्ती में भीषण आग लग गई। इस घटना में लगभग आठ से दस घर जलकर राख हो गए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अगलगी की इस घटना में एक मवेशी और चार बकरियों की जलकर मौत हो गई। घरों में रखा सारा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया, जिससे पीड़ित परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। आग बुझाने और एक बच्चे को बचाने की कोशिश में संगम देवी और कोकली देवी के हाथ बुरी तरह झुलस गए। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए लालगंज रेफरल अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना पर अग्निशमन टीम को बुलाया गया, लेकिन दमकल के पहुंचने में देरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। स्थानीय लोगों ने अपने सीमित संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर पहले छोटी दमकल पहुंची, जिससे आग पर काबू पाने में अधिक समय लगा। लोगों ने लोकसभा चुनाव के दौरान चिराग पासवान द्वारा लालगंज प्रखंड में दमकल सुविधा उपलब्ध कराने के वादे का भी जिक्र किया, जो अब तक पूरा नहीं हुआ है। बड़ी दमकल हाजीपुर से पहुंची, लेकिन तब तक अधिकांश संपत्ति जल चुकी थी। इस भीषण अगलगी में विटेश्वर राम, निरसंन राम, सुरेंद्र राम, नागेश्वर राम, संतोष राम, रंजीत राम, सुनील राम, अमन राम, राम शोगारथ राम और सविन्द्र राम सहित कई परिवारों के आशियाने पूरी तरह बर्बाद हो गए। पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द राहत सामग्री और उचित मुआवजे की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *