शिवहर में टॉप-10 क्रिमिनल सलमगीर उर्फ छोटू गिरफ्तार:डकैती की योजना बना रहा था, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

शिवहर में टॉप-10 क्रिमिनल सलमगीर उर्फ छोटू गिरफ्तार:डकैती की योजना बना रहा था, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

शिवहर पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने प्रेस वार्ता में बताया कि टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अपराधी सलमगीर उर्फ छोटू अपने साथियों के साथ मिलकर एक बड़ी डकैती की योजना बना रहा था। इसकी गुप्त सूचना मिलने पर एसएसटीएफ टीम और शिवहर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को उसके घर से ही दबोच लिया। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी पुलिस अधीक्षक के अनुसार, सलमगीर उर्फ छोटू कुख्यात दरभंगा सहनी गैंग का सक्रिय सदस्य है। शिवहर जिले के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ डकैती, रंगदारी और हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी और उसे टॉप-10 अपराधियों की सूची में रखा गया था। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलमगीर उर्फ छोटू (पिता मोहम्मद शहीद, निवासी विशंभरपुर, थाना तरियानी, जिला शिवहर) के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है। शिवहर पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने प्रेस वार्ता में बताया कि टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अपराधी सलमगीर उर्फ छोटू अपने साथियों के साथ मिलकर एक बड़ी डकैती की योजना बना रहा था। इसकी गुप्त सूचना मिलने पर एसएसटीएफ टीम और शिवहर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को उसके घर से ही दबोच लिया। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी पुलिस अधीक्षक के अनुसार, सलमगीर उर्फ छोटू कुख्यात दरभंगा सहनी गैंग का सक्रिय सदस्य है। शिवहर जिले के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ डकैती, रंगदारी और हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी और उसे टॉप-10 अपराधियों की सूची में रखा गया था। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलमगीर उर्फ छोटू (पिता मोहम्मद शहीद, निवासी विशंभरपुर, थाना तरियानी, जिला शिवहर) के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *