सुपौल जिले के करजाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत करजाइन बाजार में मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार टैंक लोरी ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे हादसा इतना भयावह हो गया कि मृतक का सिर फटकर चिथड़े हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही करजाइन थानाध्यक्ष मनीष कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटना में शामिल टैंक लोरी को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया। बाजार से अपने घर के लिए निकले थे मृतक की पहचान करजाइन वार्ड संख्या 9 निवासी 45 वर्षीय भोला साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे बाजार से अपने घर के लिए निकले थे, तभी यह हादसा हो गया। उनके परिवार में दो पुत्र हैं। 13 वर्षीय पितम और 12 वर्षीय गौरव। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार, राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय और प्रतापगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रित किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही – करजाइन थानाध्यक्ष करजाइन थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोग प्रशासन से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने और भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। सुपौल जिले के करजाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत करजाइन बाजार में मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार टैंक लोरी ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे हादसा इतना भयावह हो गया कि मृतक का सिर फटकर चिथड़े हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही करजाइन थानाध्यक्ष मनीष कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटना में शामिल टैंक लोरी को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया। बाजार से अपने घर के लिए निकले थे मृतक की पहचान करजाइन वार्ड संख्या 9 निवासी 45 वर्षीय भोला साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे बाजार से अपने घर के लिए निकले थे, तभी यह हादसा हो गया। उनके परिवार में दो पुत्र हैं। 13 वर्षीय पितम और 12 वर्षीय गौरव। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार, राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय और प्रतापगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रित किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही – करजाइन थानाध्यक्ष करजाइन थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोग प्रशासन से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने और भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


