सुपौल में ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत:मेमू ट्रेन आधे घंटे रुकी; पहचान में जुटी पुलिस

सुपौल में ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत:मेमू ट्रेन आधे घंटे रुकी; पहचान में जुटी पुलिस

सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र में ट्रेन से कटकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। यह घटना कोसी महासेतु और न्यू झाझा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर हुई। ट्रेन संख्या 63379 लहेरियासराय-सहरसा मेमू स्पेशल जब इस रूट से गुजर रही थी, उसी दौरान युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और आक्रोशित लोगों ने ट्रेन को लगभग आधे घंटे तक रोक दिया। मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा था युवक ग्रामीणों का कहना था कि मृत युवक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा था और उसे अक्सर रेलवे ट्रैक के आसपास घूमते देखा जाता था। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हालांकि, अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे मामले को लेकर कई सवाल बने हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। ट्रेन के दोबारा चलने से यात्रियों ने भी राहत की सांस ली। युवक की पहचान में जुटी पुलिस इस संबंध में किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। साथ ही युवक की पहचान कराने के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं। पुलिस आसपास के थानों और गुमशुदगी के रिकॉर्ड की मदद से मृतक की शिनाख्त में जुटी हुई है। सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र में ट्रेन से कटकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। यह घटना कोसी महासेतु और न्यू झाझा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर हुई। ट्रेन संख्या 63379 लहेरियासराय-सहरसा मेमू स्पेशल जब इस रूट से गुजर रही थी, उसी दौरान युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और आक्रोशित लोगों ने ट्रेन को लगभग आधे घंटे तक रोक दिया। मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा था युवक ग्रामीणों का कहना था कि मृत युवक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा था और उसे अक्सर रेलवे ट्रैक के आसपास घूमते देखा जाता था। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हालांकि, अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे मामले को लेकर कई सवाल बने हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। ट्रेन के दोबारा चलने से यात्रियों ने भी राहत की सांस ली। युवक की पहचान में जुटी पुलिस इस संबंध में किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। साथ ही युवक की पहचान कराने के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं। पुलिस आसपास के थानों और गुमशुदगी के रिकॉर्ड की मदद से मृतक की शिनाख्त में जुटी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *