चतरा में रोजगार सेवक की संदिग्ध स्थिति में मौत:सड़क किनारे लहूलुहान मिली बॉडी, शादी में गए थे, CCTV आया सामने

चतरा में रोजगार सेवक की संदिग्ध स्थिति में मौत:सड़क किनारे लहूलुहान मिली बॉडी, शादी में गए थे, CCTV आया सामने

चतरा शहर में रोजगार सेवक राजेश कुमार शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। देर रात उनका शव पुराना पेट्रोल पंप स्थित फेमस मेडिकल के पास सड़क किनारे लहूलुहान हालत में मिला। हंटरगंज प्रखंड की डाहा पंचायत में कार्यरत राजेश शाम को एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, लेकिन देर रात उनकी मौत की खबर ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल राजेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव के सिर के पीछे गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं। हत्या की आशंका, मोबाइल भी मिला गायब मृतक के भाई रंजीत शर्मा ने इस घटना को सामान्य हादसा मानने से इनकार करते हुए इसे सुनियोजित हत्या की साजिश बताया है। उनका कहना है कि राजेश का मोबाइल फोन मौके से गायब है। वह स्विच ऑफ पाया गया है। परिजनों के अनुसार, यदि यह महज सड़क दुर्घटना होती, तो मोबाइल आसपास ही मिल जाता। घटना के बाद से परिवार वाले प्रशासन से एक करोड़ रुपए मुआवजा और आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। CCTV के आधार पर पुलिस बता रही हादसा वहीं, चतरा सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इसे सड़क दुर्घटना करार दिया है। पुलिस के अनुसार, फुटेज में एक अनियंत्रित पिकअप वैन राजेश को टक्कर मारते हुए नजर आ रही है। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने यह भी स्वीकार किया है कि मोबाइल फोन के गायब होने की गुत्थी अब भी सुलझनी बाकी है। स्थानीय विधायक जनार्दन पासवान ने घटना पर दुख जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। चतरा शहर में रोजगार सेवक राजेश कुमार शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। देर रात उनका शव पुराना पेट्रोल पंप स्थित फेमस मेडिकल के पास सड़क किनारे लहूलुहान हालत में मिला। हंटरगंज प्रखंड की डाहा पंचायत में कार्यरत राजेश शाम को एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, लेकिन देर रात उनकी मौत की खबर ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल राजेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव के सिर के पीछे गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं। हत्या की आशंका, मोबाइल भी मिला गायब मृतक के भाई रंजीत शर्मा ने इस घटना को सामान्य हादसा मानने से इनकार करते हुए इसे सुनियोजित हत्या की साजिश बताया है। उनका कहना है कि राजेश का मोबाइल फोन मौके से गायब है। वह स्विच ऑफ पाया गया है। परिजनों के अनुसार, यदि यह महज सड़क दुर्घटना होती, तो मोबाइल आसपास ही मिल जाता। घटना के बाद से परिवार वाले प्रशासन से एक करोड़ रुपए मुआवजा और आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। CCTV के आधार पर पुलिस बता रही हादसा वहीं, चतरा सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इसे सड़क दुर्घटना करार दिया है। पुलिस के अनुसार, फुटेज में एक अनियंत्रित पिकअप वैन राजेश को टक्कर मारते हुए नजर आ रही है। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने यह भी स्वीकार किया है कि मोबाइल फोन के गायब होने की गुत्थी अब भी सुलझनी बाकी है। स्थानीय विधायक जनार्दन पासवान ने घटना पर दुख जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *