Ahmedabad. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ब्रह्म समाज की भावनाएं आहत करने वाली पोस्ट व टिप्पणी करने वाले एक आरोपी को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा है।आरोपी का नाम हसमुख उर्फ निखिल चावडा (31) है। ये सुरेन्द्रनगर जिले की थानगढ़ तहसील के थानगढ़ में विक्टोपोटरी क्षेत्र में हाऊसिंग बोर्ड के मकान में रहता है।
क्राइम ब्रांच के तहत सोशल मीडिया पर नजर रखने वाली टीम के ध्यान में 19 अप्रेल को आया कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की गई है, जिसे निखिल चावडा नाम के आइडी धारक ने किया है। इसमें ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हों ऐसी टिप्पणी की गई है।
आरोपी को थानगढ़ से पकड़ा
ऐसे में इस मामले में यूजर की जांच की और उसके लोकेशन की तलाश शुरू की। आरोपी को थानगढ़ से चंद घंटों में पकड़ लिया। इसके पास से एक मोबाइल जब्त किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी के विरुद्ध थानगढ़ थाने में दो मामले और वाडज में एक मामला पहले दर्ज हुआ है।


