सहरसा के नया बाजार इलाके से एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर 20 वर्षीय विवाहिता से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है। बताया गया कि आरोपी ने गैस सिलेंडर भरवाने के बहाने महिला को अपने साथ ले गया था। पीड़िता की सूझबूझ और स्थानीय लोगों की मदद से उसकी जान बच गई। नौकरी दिलाने में सहायता की थी पीड़िता पतरघट थाना क्षेत्र के मानिकपुर की निवासी है और वर्तमान में सहरसा के नया बाजार में किराए के कमरे में रहकर एक निजी अस्पताल में कार्यरत है। उसने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी राहुल कुमार से उसकी पहचान लगभग तीन महीने पहले एक अस्पताल में काम करने के दौरान हुई थी। राहुल ने ही उसे वर्तमान नौकरी दिलाने में सहायता की थी। सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने इस मामले में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना 19 अप्रैल की रात करीब 8 बजे की है। ड्यूटी के बाद जब पीड़िता अपने कमरे पर पहुंची, तो उसे पता चला कि उसका गैस सिलेंडर खाली है। गैस भरवाने के लिए वह बाहर निकली, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। इसी दौरान राहुल का फोन आया, जिसने पूरब बाजार में गैस भरवाने की बात कहकर उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया। एजेंसी ले जाने के बजाय कमरे पर ले गया पीड़िता का आरोप है कि रास्ते में एक जूस की दुकान पर राहुल ने उसे जबरदस्ती जूस पिलाया, जिसमें नशीला पदार्थ मिलाया गया था। इसके बाद आरोपी उसे गैस एजेंसी ले जाने के बजाय अपने किराए के कमरे पर ले गया। वहां उसने दरवाजा बंद कर पीड़िता से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ने की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों के दबाव के कारण आरोपी को दरवाजा खोलना पड़ा। किसी तरह वहां से निकलकर पीड़िता अपने कमरे पहुंची और पड़ोसी को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। उसे तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां होश आने पर पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया। सदर थाना पुलिस ने आरोपी राहुल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। सहरसा के नया बाजार इलाके से एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर 20 वर्षीय विवाहिता से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है। बताया गया कि आरोपी ने गैस सिलेंडर भरवाने के बहाने महिला को अपने साथ ले गया था। पीड़िता की सूझबूझ और स्थानीय लोगों की मदद से उसकी जान बच गई। नौकरी दिलाने में सहायता की थी पीड़िता पतरघट थाना क्षेत्र के मानिकपुर की निवासी है और वर्तमान में सहरसा के नया बाजार में किराए के कमरे में रहकर एक निजी अस्पताल में कार्यरत है। उसने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी राहुल कुमार से उसकी पहचान लगभग तीन महीने पहले एक अस्पताल में काम करने के दौरान हुई थी। राहुल ने ही उसे वर्तमान नौकरी दिलाने में सहायता की थी। सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने इस मामले में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना 19 अप्रैल की रात करीब 8 बजे की है। ड्यूटी के बाद जब पीड़िता अपने कमरे पर पहुंची, तो उसे पता चला कि उसका गैस सिलेंडर खाली है। गैस भरवाने के लिए वह बाहर निकली, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। इसी दौरान राहुल का फोन आया, जिसने पूरब बाजार में गैस भरवाने की बात कहकर उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया। एजेंसी ले जाने के बजाय कमरे पर ले गया पीड़िता का आरोप है कि रास्ते में एक जूस की दुकान पर राहुल ने उसे जबरदस्ती जूस पिलाया, जिसमें नशीला पदार्थ मिलाया गया था। इसके बाद आरोपी उसे गैस एजेंसी ले जाने के बजाय अपने किराए के कमरे पर ले गया। वहां उसने दरवाजा बंद कर पीड़िता से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ने की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों के दबाव के कारण आरोपी को दरवाजा खोलना पड़ा। किसी तरह वहां से निकलकर पीड़िता अपने कमरे पहुंची और पड़ोसी को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। उसे तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां होश आने पर पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया। सदर थाना पुलिस ने आरोपी राहुल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।


