झालमुड़ी वीडियो पर राजद बोला, पीएम तेजस्वी का करते नकल:नेता प्रतिपक्ष का पुराना VIDEO पोस्टकर लिखा- कॉपी करनी है तो नौकरी देने वाला स्टाइल का कीजिए

पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झालमुड़ी की दुकान में झालमुड़ी खाने गए थे। इसका वीडियो भी सामने आया था। जिसके बाद राजद ने इसे तेजस्वी यादव से जोड़ दिया है। राजद ने दावा किया है कि जनता से ऐसी जुड़ाव की शैली तेजस्वी अपनाते रहे हैं। अब पीएम भी उसी अंदाज को दोहरा रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर राजद ने सोशल मीडिया पर निशाना साधा है। राजद ने अपने ‘X’ हैंडल पर एक पुराना वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें तेजस्वी यादव 2025 के चुनाव प्रचार के दौरान एक दुकान पर झालमुड़ी खाते दिख रहे हैं। वीडियो के साथ राजद ने लिखा है कि, ‘मोदी जी कब तक तेजस्वी को कॉपी करते रहेंगे ?’, पीएम नरेंद्र मोदी लगातार तेजस्वी की शैली की नकल करते हैं, चाहे गमछा लहराने की बात हो, हेलिकॉप्टर से रैली स्थल का वीडियो बनाना और अब झालमुड़ी। राजद ने यह भी लिखा कि अगर कॉपी ही करना है तो ‘नौकरी देने वाला स्टाइल’ कॉपी करिए। अब देखें तेजस्वी की एक साल पहले की तस्वीर… पोस्ट पर यूजर ने लिखा- तेजस्वी ने मोदी जी की राजनीति कॉपी की होती राजद की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई यूजर ने राजद के दावे का समर्थन किया, तो कई ने तीखी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, ‘काश तेजस्वी जी ने मोदी जी की तरह विकास की राजनीति भी कॉपी कर ली होती।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि जंगलराज, अपहरणराज, लूट राज, घोटाला राज, ऐसे शासन को मोदी कॉपी नहीं कर पाए, चारा भी नहीं खा पाए, पेन नहीं फेंक पाए, 9वीं फेल नहीं हो पाए, बिहार को और बर्बाद नहीं कर पाए, जातिवादी और घटिया सोच वाली प्रवक्ता भी नहीं भेज पाए, अभी बहुत कॉपी करना बाकी है। इस तरह एक साधारण झालमुड़ी अब सोशल मीडिया पर भाजपा और राजद समर्थकों के बीच राजनीतिक प्रतीक बन गई है।
बंगाल में रैली खत्म होने के बाद पीएम झालमुड़ी खाने गए थे पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में चुनावी सभा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक सहज और दिलचस्प अंदाज चर्चा का विषय बन गया। रैली खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री अचानक सड़क किनारे एक छोटे से झालमुड़ी स्टॉल पर रुक गए। सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका इस तरह आम दुकानदार के पास पहुंचना लोगों के लिए हैरान करने वाला पल था। पीएम ने मजाकिया अंदाज में कहा था, मैं दिमाग नहीं खाता झालमुड़ी तैयार होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने खुद अपनी जेब से पैसे निकाले। वीडियो में दिख रहा है कि उनके पास 50 रुपए का एक नोट, 20-20 रुपए के 2 नोट और 10 रुपए का एक नोट था। उन्होंने 10 रुपए निकालकर दुकानदार को देने की कोशिश की। दुकानदार ने पैसे लेने से मना करते हुए कहा, ‘आप आए, यही बहुत है।’ लेकिन प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘नहीं भाई, ऐसा नहीं चलेगा’। दुकानदार को पैसे लेने के लिए कहा। इसके बाद दुकानदार ने 10 रुपए लेकर गल्ले में रख दिए। इसी दौरान दुकानदार ने मजाक में कुछ कहा, जिस पर प्रधानमंत्री मोदी ने हल्के अंदाज में जवाब दिया, ‘दिमाग नहीं खाते भाई।’ प्रधानमंत्री की यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग और सुरक्षाकर्मी हंस पड़े। पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झालमुड़ी की दुकान में झालमुड़ी खाने गए थे। इसका वीडियो भी सामने आया था। जिसके बाद राजद ने इसे तेजस्वी यादव से जोड़ दिया है। राजद ने दावा किया है कि जनता से ऐसी जुड़ाव की शैली तेजस्वी अपनाते रहे हैं। अब पीएम भी उसी अंदाज को दोहरा रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर राजद ने सोशल मीडिया पर निशाना साधा है। राजद ने अपने ‘X’ हैंडल पर एक पुराना वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें तेजस्वी यादव 2025 के चुनाव प्रचार के दौरान एक दुकान पर झालमुड़ी खाते दिख रहे हैं। वीडियो के साथ राजद ने लिखा है कि, ‘मोदी जी कब तक तेजस्वी को कॉपी करते रहेंगे ?’, पीएम नरेंद्र मोदी लगातार तेजस्वी की शैली की नकल करते हैं, चाहे गमछा लहराने की बात हो, हेलिकॉप्टर से रैली स्थल का वीडियो बनाना और अब झालमुड़ी। राजद ने यह भी लिखा कि अगर कॉपी ही करना है तो ‘नौकरी देने वाला स्टाइल’ कॉपी करिए। अब देखें तेजस्वी की एक साल पहले की तस्वीर… पोस्ट पर यूजर ने लिखा- तेजस्वी ने मोदी जी की राजनीति कॉपी की होती राजद की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई यूजर ने राजद के दावे का समर्थन किया, तो कई ने तीखी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, ‘काश तेजस्वी जी ने मोदी जी की तरह विकास की राजनीति भी कॉपी कर ली होती।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि जंगलराज, अपहरणराज, लूट राज, घोटाला राज, ऐसे शासन को मोदी कॉपी नहीं कर पाए, चारा भी नहीं खा पाए, पेन नहीं फेंक पाए, 9वीं फेल नहीं हो पाए, बिहार को और बर्बाद नहीं कर पाए, जातिवादी और घटिया सोच वाली प्रवक्ता भी नहीं भेज पाए, अभी बहुत कॉपी करना बाकी है। इस तरह एक साधारण झालमुड़ी अब सोशल मीडिया पर भाजपा और राजद समर्थकों के बीच राजनीतिक प्रतीक बन गई है।
बंगाल में रैली खत्म होने के बाद पीएम झालमुड़ी खाने गए थे पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में चुनावी सभा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक सहज और दिलचस्प अंदाज चर्चा का विषय बन गया। रैली खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री अचानक सड़क किनारे एक छोटे से झालमुड़ी स्टॉल पर रुक गए। सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका इस तरह आम दुकानदार के पास पहुंचना लोगों के लिए हैरान करने वाला पल था। पीएम ने मजाकिया अंदाज में कहा था, मैं दिमाग नहीं खाता झालमुड़ी तैयार होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने खुद अपनी जेब से पैसे निकाले। वीडियो में दिख रहा है कि उनके पास 50 रुपए का एक नोट, 20-20 रुपए के 2 नोट और 10 रुपए का एक नोट था। उन्होंने 10 रुपए निकालकर दुकानदार को देने की कोशिश की। दुकानदार ने पैसे लेने से मना करते हुए कहा, ‘आप आए, यही बहुत है।’ लेकिन प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘नहीं भाई, ऐसा नहीं चलेगा’। दुकानदार को पैसे लेने के लिए कहा। इसके बाद दुकानदार ने 10 रुपए लेकर गल्ले में रख दिए। इसी दौरान दुकानदार ने मजाक में कुछ कहा, जिस पर प्रधानमंत्री मोदी ने हल्के अंदाज में जवाब दिया, ‘दिमाग नहीं खाते भाई।’ प्रधानमंत्री की यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग और सुरक्षाकर्मी हंस पड़े।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *