MP में चलती ‘EV कार’ में लगी अचानक आग, परिवार ने कूदकर बचाई जान, VIDEO

MP में चलती ‘EV कार’ में लगी अचानक आग, परिवार ने कूदकर बचाई जान, VIDEO

mp news: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी से वापस लौट रही ‘इलेक्ट्रिक कार’ (EV Car) ने सड़क पर चलते समय आग पकड़ ली। घटना के समय कार के अंदर पूरा परिवार बैठा हुआ था जिन्होंने कार से बाहर कूदकर खुद की जान बचाई। रोड के बीच में आग लगी कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जलती कार को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। बता दें कि, शहर में चलती कार में आग लगने की घटनाओं की गिनती लगातार बढ़ी है। पिछले पांच दिन में कार में आग की यह दूसरी घटना है।

चलती कार में अचानक लगी आग

मामला रविवार देर रात कंपू थाना क्षेत्र के आमखो रोड का है। पुलिस से मिली सूचना के अनुसार, कार में कंपू में रहने वाले कमलेश और उनका परिवार सवार था। सभी लोग एक शादी समरोह से वापस घर लौट रहे थे। कार सामान्य गति से चल रही थी की तभी आमखो रोड से निकलते समय अचानक उनकी कार में धुंआ उठने लगा। धुआं उठते देख ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिए। आग का अंदेशा होने पर कार में सवार पूरा परिवार बाहर कूद गए। उनके निकलते ही कार से लपटें उठ गईं। पल भर में कार आग का गोला बन गई। रविवार को शहर में शादियां काफी थीं तो सडक़ पर लोगों की आवाजाही थी।

घटना से आमखो रोड पर अफरा तफरी मच गई। आग की चपेट में आई कार इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कंपू पुलिस मौके पर पहुचंही और स्थिति को संभाला। बताया जा रहा है कि जिस समय कार में आग लगी थी उस समय रोड पर जाम लग गया था। इससे आवागमन थोड़ी देर के लिए बाधित हुआ था।

कैसे लगी आग, इस थ्योरी पर जांच

इलेक्ट्रेनिंक कार या इवी कार में आगजनी को एक्सपर्ट कई नजरिए से परख रहे हैं। उनके मुताबिक इवी में लिथियम बैट्री होती है। वही बैट्री अगर डैमेज हो तो ओवरहीटिंग से बहुत तेजी से आग लगती है। गाड़ी में ओवर एक्सट्रा म्यूजिक सिस्टम या लाइट से वायरिग ओवरलोड होती है उसकी वजह से भी आगजनी का अंदेशा रहता है।

पांच दिन पहले भी हादसा

पाच दिन पहलेे भिंड रोड पर सीएनजी कार में दूसरी कार की टक्कर लगने से आग लगी थी। हादसे का शिकार कार में भी परिवार सवार था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *