बांका में अवैध बालू ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला:बहनोई की मौत-साला घायल, शादी की तैयारियां चल रही थी, निमंत्रण देने निकले थे

बांका में अवैध बालू ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला:बहनोई की मौत-साला घायल, शादी की तैयारियां चल रही थी, निमंत्रण देने निकले थे

बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू से लदे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक सवार बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना दामोदरपुर बालू घाट स्थित दामोदरपुर-सिंहनान ग्रामीण सड़क मार्ग पर हुई। सोमवार को शव पोस्टमार्टम में भेजा गया। मृतक की पहचान सहायक थाना नवादा बाजार क्षेत्र के रानीटीकर गांव निवासी 55 वर्षीय चंदेश्वरी सिंह के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र के छोटी दोस्तानी गांव निवासी विनोद राम हैं।उन्हें गंभीर हालत में भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंदेश्वरी सिंह की बेटी मनीषा कुमारी की शादी 28 अप्रैल को होनी थी। नवादा थाना क्षेत्र के हरचंडी गांव से बारात घर आनी थी। घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे
चंदेश्वरी सिंह अपने साले विनोद राम के साथ रिश्तेदारों को शादी का निमंत्रण देने निकले थे। निमंत्रण पत्र बांटने के बाद दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। दामोदरपुर गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चंदेश्वरी सिंह ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।विनोद राम सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल विनोद राम ने बताया कि हादसे के बाद जब उन्होंने ट्रैक्टर को रोकने और विरोध करने की कोशिश की,तो वहां मौजूद बालू तस्करों के गिरोह ने उन्हें बेरहमी से पीटा,जिससे वह बेहोश हो गए। बालू लोडेड ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।रिलेटिव और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन ट्रैक्टर चालक और उससे जुड़े लोग मौके से अवैध बालू लोडेड ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। बालू माफियों ने दुस्साहस दिखाते हुए विनोद के साथ मारपीट कर बालू लोडेड ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद रजौन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है,लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इसके बाद पुलिस की मदद से घायल विनोद राम को भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही
बेटी की शादी की खुशियां पलभर में शोक में बदल गईं। पत्नी ललिता देवी और पुत्री मनीषा कुमारी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन न्याय और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि धरल्ले से अवैध बालू का उत्खनन हो रहा है और लाखों की राजस्व का नुकसान हो रहा है। एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि उक्त घटना मामले में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू से लदे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक सवार बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना दामोदरपुर बालू घाट स्थित दामोदरपुर-सिंहनान ग्रामीण सड़क मार्ग पर हुई। सोमवार को शव पोस्टमार्टम में भेजा गया। मृतक की पहचान सहायक थाना नवादा बाजार क्षेत्र के रानीटीकर गांव निवासी 55 वर्षीय चंदेश्वरी सिंह के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र के छोटी दोस्तानी गांव निवासी विनोद राम हैं।उन्हें गंभीर हालत में भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंदेश्वरी सिंह की बेटी मनीषा कुमारी की शादी 28 अप्रैल को होनी थी। नवादा थाना क्षेत्र के हरचंडी गांव से बारात घर आनी थी। घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे
चंदेश्वरी सिंह अपने साले विनोद राम के साथ रिश्तेदारों को शादी का निमंत्रण देने निकले थे। निमंत्रण पत्र बांटने के बाद दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। दामोदरपुर गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चंदेश्वरी सिंह ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।विनोद राम सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल विनोद राम ने बताया कि हादसे के बाद जब उन्होंने ट्रैक्टर को रोकने और विरोध करने की कोशिश की,तो वहां मौजूद बालू तस्करों के गिरोह ने उन्हें बेरहमी से पीटा,जिससे वह बेहोश हो गए। बालू लोडेड ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।रिलेटिव और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन ट्रैक्टर चालक और उससे जुड़े लोग मौके से अवैध बालू लोडेड ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। बालू माफियों ने दुस्साहस दिखाते हुए विनोद के साथ मारपीट कर बालू लोडेड ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद रजौन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है,लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इसके बाद पुलिस की मदद से घायल विनोद राम को भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही
बेटी की शादी की खुशियां पलभर में शोक में बदल गईं। पत्नी ललिता देवी और पुत्री मनीषा कुमारी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन न्याय और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि धरल्ले से अवैध बालू का उत्खनन हो रहा है और लाखों की राजस्व का नुकसान हो रहा है। एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि उक्त घटना मामले में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *