बिहार जैसा खेल तमिलनाडु में नहीं चलेगा, राहुल गांधी ने भाजपा को घेरा, पीएम मोदी और अमित शाह पर भी दिया बयान

बिहार जैसा खेल तमिलनाडु में नहीं चलेगा, राहुल गांधी ने भाजपा को घेरा, पीएम मोदी और अमित शाह पर भी दिया बयान

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को तमिलनाडु में भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा तमिलनाडु की सरकार और जनता को कभी कंट्रोल नहीं कर पाएगी। राहुल ने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां जो हुआ, वैसा खेल यहां नहीं होगा।

AIADMK पर भाजपा का कंट्रोल?

अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने दावा किया कि AIADMK को जो लोग चलाते हैं, वे पूरी तरह से गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कंट्रोल में हैं।

उन्होंने कहा- बिहार में देख लीजिए। वहां मुख्यमंत्री को हटा दिया गया और BJP का आदमी बिठा दिया गया। क्यों? क्योंकि बिहार के मुख्यमंत्री समझौता कर चुके थे। उन्होंने कुछ नहीं बोला और चुपचाप राज्यसभा चले गए।

राहुल ने आगे कहा कि भाजपा तमिलनाडु में भी वैसा ही करना चाहती है। उनकी नजर ऐसी सरकार पर है जिसे वे पूरी तरह से नियंत्रित कर सकें और मुख्यमंत्री उनकी हर बात मानता रहे। लेकिन राहुल ने जोर देकर कहा कि तमिलनाडु की जनता इसे कभी नहीं होने देगी।

अन्नामलाई का पलटवार

दूसरी तरफ भाजपा नेता के अन्नामलाई ने दावा किया कि तमिलनाडु में बदलाव की हवा चल रही है। उन्होंने कहा कि लोग DMK सरकार से तंग आ चुके हैं। कानून-व्यवस्था की हालत खराब है, शहरों की सड़कें और इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह बिखरा हुआ है।

अन्नामलाई ने कहा- तमिलनाडु के लोग पिछले 10 दिनों में फैसला कर चुके हैं कि वे DMK को फिर सत्ता में नहीं लाना चाहते। अब एनडीए की सरकार चाहिए।

उन्होंने EPS को विपक्ष का नेता और मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बताया और भरोसा जताया कि 4 मई को वोट गिनती के बाद EPS ही मुख्यमंत्री बनेंगे।

कब है चुनाव?

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को एक ही चरण में होने हैं। वोटों की गिनती 4 मई को होगी। मुख्य मुकाबला DMK की अगुवाई वाले सेकुलर प्रोग्रेसिव अलायंस और AIADMK के नेतृत्व वाले एनडीए के बीच है। भाजपा और पीएमके भी NDA का हिस्सा हैं।

बता दें कि तमिलनाडु में चुनाव को लेकर भाजपा के तमाम नेता दमखम से लगे हैं। उधर, मशहूर एक्टर वजय भी इस बार अपनी पार्टी के साथ विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *