भागलपुर में ट्रेन से कटने के कारण पॉइंट्समैन की मौत हो गई। मामला, पुलिस जिला नवगछिया के खरीक रेलवे स्टेशन के पास का है। मृतक की पहचान सोनपुर निवासी स्वर्गीय ऋषि देव राय के पुत्र सुजीत कुमार (50) के रूप में की गई है। वह ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसा इतना भयानक था कि शरीर के परखच्चे उड़ गए। सहकर्मी ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के चश्मदीद और सहकर्मी जलील अख्तर ने बताया कि सुजीत कुमार ड्यूटी के लिए स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वह खरीक स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, लेकिन उनका ध्यान तेज रफ्तार से आ रही राजधानी एक्सप्रेस पर नहीं गया। जब तक वह कुछ समझ पाते, तब तक ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी के अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से कटने का प्रतीत होता है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। दो बच्चों का पिता था पॉइंट्समैन इधर, हादसे की खबर मिलते ही नवगछिया स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार, रेलकर्मी जलील खान सहित कई कर्मचारी अस्पताल पहुंचे और शोक व्यक्त किया। घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। खबर मिलते ही परिजन सोनपुर से नवगछिया के लिए रवाना हो गए हैं। उनके पहुंचने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी। मृतक पॉइंट्समैन के पद पर कार्यरत थे। उनके एक बेटा और एक बेटी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भागलपुर में ट्रेन से कटने के कारण पॉइंट्समैन की मौत हो गई। मामला, पुलिस जिला नवगछिया के खरीक रेलवे स्टेशन के पास का है। मृतक की पहचान सोनपुर निवासी स्वर्गीय ऋषि देव राय के पुत्र सुजीत कुमार (50) के रूप में की गई है। वह ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसा इतना भयानक था कि शरीर के परखच्चे उड़ गए। सहकर्मी ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के चश्मदीद और सहकर्मी जलील अख्तर ने बताया कि सुजीत कुमार ड्यूटी के लिए स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वह खरीक स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, लेकिन उनका ध्यान तेज रफ्तार से आ रही राजधानी एक्सप्रेस पर नहीं गया। जब तक वह कुछ समझ पाते, तब तक ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी के अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से कटने का प्रतीत होता है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। दो बच्चों का पिता था पॉइंट्समैन इधर, हादसे की खबर मिलते ही नवगछिया स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार, रेलकर्मी जलील खान सहित कई कर्मचारी अस्पताल पहुंचे और शोक व्यक्त किया। घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। खबर मिलते ही परिजन सोनपुर से नवगछिया के लिए रवाना हो गए हैं। उनके पहुंचने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी। मृतक पॉइंट्समैन के पद पर कार्यरत थे। उनके एक बेटा और एक बेटी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


