धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड ₹1783 करोड़ कमाए:रिलीज के 32 दिन बाद भी कमाई में तेजी जारी; चौथे हफ्ते में ₹58 करोड़ का कलेक्शन

धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड ₹1783 करोड़ कमाए:रिलीज के 32 दिन बाद भी कमाई में तेजी जारी; चौथे हफ्ते में ₹58 करोड़ का कलेक्शन

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड ब्रेकिंग परफॉर्मेंस कर रही है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 32 दिन पूरे कर लिए हैं और अब यह वर्ल्डवाइड 1783 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गई है। फिल्म अपने पांचवें हफ्ते में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है और जल्द ही 1800 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। पांचवें वीकेंड में भी शानदार पकड़
फिल्म ने अपने पांचवें वीकेंड (शुक्रवार से रविवार) में कुल 13.50 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। शुक्रवार (30वें दिन) को फिल्म ने 3 करोड़, शनिवार को 5 करोड़ और रविवार (32वें दिन) को 5.50 करोड़ रुपए कमाए। एक महीना बीत जाने के बाद भी फिल्म की कमाई में तेजी जारी है। जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। भारत में 1153 करोड़ का नेट कलेक्शन
‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक 1153 करोड़ रुपए (नेट) कमा लिए हैं। अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो भारत में यह आंकड़ा 1360 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। फिल्म के पहले हफ्ते की कमाई 690 करोड़ थी, जिसने एक मजबूत बेस तैयार किया था। इसके बाद दूसरे हफ्ते में 271 करोड़, तीसरे में 120 करोड़ और चौथे हफ्ते में 58 करोड़ रुपए का कलेक्शन रहा। तीसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म धुरंधर 2 दुनियाभर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म भी बन चुकी है। धुरंधर 2 ने 1,742.10 करोड़ रुपए कमाने वाली अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया। अब यह सिर्फ दंगल (₹2070 करोड़) और बाहुबली-2 (₹1,788.06 करोड़) से पीछे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *