फाजिल्का के अबोहर में एक जूते के शोरू में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने शोरूम के एक महिला कर्मचारी और उसके साथी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस कल दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि आगे की पूछताछ की जा सके। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शोरूम की कर्मचारी प्रियंका (निवासी नई आबादी छोटी पौड़ी गली नंबर 9) और उसके शंकर निवासी ठाकर आबादी गली नंबर 1 के रूप में हुई है। अबोहर के गली नंबर 11-12 स्थित डीके शूज शोरूम से लाखों रुपये इस चोरी की शिकायत 12 अप्रैल को दर्ज कराई गई थी। इसमें थाना नंबर एक की पुलिस ने आज आरोपियों की गिरफ्तारी की है। चोरी की गई राशि 2 लाख 13 हजार रुपये बताई जा रही है। आठ माह से शो रूप में काम कर रही थी आरोपी चोरी की शिकायत नई आबादी छोटी पौड़ी निवासी राजेश कुमार ने थाना नंबर 1 में शिकायत दर्ज कराई थी। राजेश कुमार ने बताया कि प्रियंका उनकी दुकान पर करीब 8 महीने से काम कर रही थी। 11 अप्रैल की रात करीब सवा 9 बजे उन्होंने पैसों वाले गल्ले को अच्छी तरह से बंद करके स्टाफ के साथ दुकान का शटर लगाकर घर चले गए थे। उस दिन प्रियंका पहले ही दुकान से छुट्टी लेकर चली गई थी अगले दिन सुबह जब वह दुकान पर आए और गल्ला खोला, तो उसमें रखे 4 लाख 13 हजार रुपये में से 2 लाख 13 हजार रुपये गायब मिले। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। दुकान बंद होने से पहले छिप गई थी प्रियंका प्रियंका पर आरोप है कि उसने रात के समय दुकान से रुपये चुराए और अपने साथी के साथ दुकान की छत से कूदकर फरार हो गई थी। साजिश को अंजाम देने के लिए प्रियंका वारदात के लिए 11 अप्रैल को शाम को काम बताकर छुट्टी लेकर घर निकल गई थी। लेकिन वह छिपकर दुकान में वापस आ गई थी। इसका खुलासा सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर हुआ।
देखिए कैसे चोरी की, सीसीटीवी ने पकड़वाया
दुकान पर लगे कैमरे चैक किए गए तो देखा कि शाम को प्रियंका घर जाने की बात कहकर थोडी देर बाद दूसरे गेट से छुपते छुपाते हुए दुकान में वापस दाखिल हुई। सीढियों के रास्ते दूसरी मंजिल पर जाकर छुप गई, इसके बाद जब वे शटर बंद करके अपने घरों को चले गए तो प्रियंका ने गल्ले में से 2 लाख 13 हजार रुपए चोरी कर लिए और दुकान की छत्त से अन्य दुकानों से होते हुए एक लडके संग एक्टिवा पर फरार हो गई। इसके बाद पुलिस ने साथी को भी पकड़ा
पुलिस ने प्रिंयका व उसके सहयोगी शंकर निवासी आर्य नगर ठाकर आबादी गली नंबर 1 के खिलाफ बीएनएस की धारा 306, 331 (4) व 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर दी थी जिनको आज पुलिस ने काबू कर लिया है जिन्हें पुलिस रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ करते हुए चोरी हुए रुपयों की बरामदगी करवाई जाएगी।


