IPL में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स के बीच ईडेन गार्डेन में मैच खेला जा रहा है। आज के मैच में बिहा के वैभव सूर्यवंशी और अनुकूल रॉय आज एक दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरे हैं। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। वैभव सूर्यवंशी 46 रन बनाकर आउट हो गए। 8वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर वैभव ने डीप मिडविकेट की ओर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन रमनदीप सिंह के हाथों कैच हो गए। 5वें ओवर में सुनील नारायण की गेंद पर 77m का छक्का लगाया। उनकी पारी में 2 छक्के और 6 चौके शामिल हैं। वैभव ऑरेंज कैप की रेस में 84 रन पीछे वैभव सूर्यवंशी ने IPL में अबतक शानदार प्रदर्शन किया है। वह इस सीजन में RR के टॉप बैटर हैं। उन्होंने 4 मैचों में 200 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 263.15 का रहा है। वैभव ने IPL में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप भी अपने नाम किया था। मगर अभी ये कैप SRH के हैनरिक क्लासेन के पास है, जिन्होंने इस सीजन में अब तक 283 रन बनाए हैं।वैभव को ऑरेंज कैप की रेस में नंबर-1 बनने के लिए 84 रन चाहिए। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में उनका बल्ला नहीं चल सका था। IPL में डेब्यू कर रहे प्रफुल हींगे ने वैभव को 0 पर आउट कर दिया। गोल्डन डक पर आउट होने के बाद वैभव सूर्यवंशी निराश नजर आए थे।
अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, 46 रन बनाकर आउट:वरुण चक्रवर्ती ने लिया विकेट; पारी में 6 चौके 2 छक्के; IPL में राजस्थान-कोलकाता के बीच मुकाबला


